चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के परिणाम पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। पश्चिम बंगाल और असम में जहां बीजेपी ने जीत दर्ज की है तो वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी ने सभी को चौंकाया है। केरल में यूडीएफ और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की वापसी होने जा रही है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने दो सौ से ज्यादा सीटें जीती हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को राज्य में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी खुद भी चुनाव हार गई हैं। असम में लगातार दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा और तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। असम में बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के 19 में से 18 विधायक मुस्लिम हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम । असम विधानसभा चुनाव परिणाम । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम
WB ECI Result LIVE: कोई फाइल किसी दफ्तर से बाहर न जाए- बंगाल के मुख्य सचिव
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है कि कार्यालयों से कोई भी महत्वपूर्ण कागज़ या फ़ाइल हटाई, क्षतिग्रस्त की या बाहर न ले जाई जाए।
बीजेपी दफ्तर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे चुके हैं। हजारों कार्यकर्ता वहां उनका स्वागत कर रहे हैं।
नंदीग्राम में करीबी मुकाबला
नंदीग्राम में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 16 राउंड की वोटिंग के बाद 3191 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी को अब तक 110310 वोट और टीएमसी के पवित्र कर को 107119 वोट हासिल हुए हैं।
केरल में बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं
केरल में बीजेपी ने तीन सीटें जीत ली हैं।
बीजपी के B.B.GOPAKUMAR ने 4398 वोटों से CHATHANNOOR सीट पर जीत दर्ज की।
बीजेपी के V. MURALEEDHARAN ने KAZHAKOOTTAM सीट पर 428 वोटों से जीत दर्ज की।
NEMOM सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता RAJEEV CHANDRASEKHAR ने 4978 वोटों से जीत दर्ज की।
WB ECI Result LIVE: बंगाल में बीजेपी 200 सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल में 14 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 186 पर आगे हैं। टीएमसी पांच सीटें जीत चुकी है और 82 पर आगे चल रही है।
Bharatiya Janata Party - BJP - 200All India Trinamool Congress - AITC - 87
अग्निमित्रा पॉल जीतीं
भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 वोट से हराकर सीट बरकरार रखी
WB Election Results LIVE: भगवानगोला सीट पर टीएमसी जीती, चौथे नंबर पर भाजपा
पश्चिम बंगाल की भगवान गोला विधानसभा सीट टीएमसी के हुसैन सरकार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सीपीआई एम के MAHAMUDAL HASAN को 56407 वोटों से हराया। इस सीट पर बीजेपी के BHASKAR SARKAR चौथे नंबर पर रहे। वह यहां एकमात्र हिंदू प्रत्याशी थे। उन्हें 23104 वोट हासिल हुए।
Election Results LIVE: बंगाल में ममता बनर्जी का "खौफ" खत्म - विश्वास सारंग
मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का "खौफ" खत्म हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "करिश्मा पूरे देश में कायम है"। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 89 सीटों पर आगे है।
काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस समय भवानीपुर स्थित काउंटिंग सेंटर पर पहुंची हैं। वह यहां आगे चल रही हैं।
TN Election Results LIVE: तमिलनाडु में डीएमके को मिली पहली जीत
भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने मोन्टेश्वर सीट जीती
तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों से हराया
TN Election Results LIVE: तमिलनाडु में डीएमके को मिली पहली जीत
तमिलनाडु में डीएमके भले ही सत्ता से बाहर होने वाली है लेकिन राज्य में पहली जीत उसे ही मिली है। राज्य की GUDALUR विधानसभा सीट पर डीएमके के DHRAVIDAMANI.M 22,833 वोटों से जीत गए। उन्हें 65,590 वोट मिले। यहां विजय की पार्टी टीवीके 34962 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।
WB ECI Results LIVE: बंगाल में कांग्रेस दो सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। फरक्का सीट पर कांग्रेस के मोताब शेख और रानीनगर सीट पर जुल्फिकार अली आगे चल रहे हैं।
TN Election Results LIVE: टीवीके चीफ विजय PERAMBUR सीट पर आगे
PERAMBUR विधानसभा सीट पर टीवीके चीफ विजय दस राउंड की वोटिंग के बाद 23,207 वोटों से आगे चल रहे हैं।
WB ECI Election Results LIVE: 'इंडी गठबंधन' का कोई भविष्य नहीं है- बीजेपी
पश्चिम बंगाल और असम में आगे चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के रुझानों ने 'इंडी ब्लॉक' में "गहरी दरारें" उजागर कर दी हैं और विपक्षी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।
WB ECI Election Results LIVE: बंगाल में बीजेपी 192 सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की आंधी चलती दिखाई दे रही है। बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है है। राज्य में टीएमसी को 96 और हुमायूं कबीर की पार्टी के दो प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
WB Election Results LIVE: देश की सुरक्षा के लिए बंगाल की जीत बहुत जरूरी- विनोद तावड़े
बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा कि अभी तक बीजेपी कार्यकर्ता कहता था कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। आज वही कार्यकर्ता खुशी से कह रहा है कि जहां हुए पैदा मुखर्जी वह बंगाल हमारा है। बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए बहुत अहम थी।
Election Results LIVE: अवैध घुसपैठ ने बंगाल को तबाह कर दिया था- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं बचपन से ही भारतीय जनसंघ से जुड़ा रहा हूं, जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। हमेशा से यही सवाल बना रहा कि बंगाल में सरकार कब बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह लंबे समय से चली आ रही उम्मीद पूरी हुई है… यह सिर्फ बंगाल की जीत नहीं है। यह भारत की जीत है। बंगाल में जो कुछ हो रहा था, वह वोट बैंक की राजनीति की वजह से था। अवैध घुसपैठ ने बंगाल को तबाह कर दिया था। वहां अराजकता फैली हुई थी, और बंगाल की सरकार, टीएमसी, इसके लिए जिम्मेदार थी…”
Election Results LIVE: हम असम के रुझानों से संतुष्ट नहीं- गौरव गोगोई
असम में भाजपा की जीत की ओर बढ़ते रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "हम असम के रुझानों से संतुष्ट नहीं हैं; ये हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं। मतगणना अभी जारी है, और मैं अपने सभी पार्टी प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अंतिम मतगणना तक सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। सभी को मतगणना केंद्रों पर उपस्थित रहना चाहिए, क्योंकि कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत-हार का अंतर बहुत कम है। एक बार पूर्ण परिणाम घोषित हो जाने के बाद, हम स्थिति का आकलन करेंगे और पार्टी के भीतर, असम की जनता के साथ और अपने केंद्रीय नेतृत्व के साथ आगे की तैयारी और प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे।"
Election Results LIVE: हमने पहले ही कहा था बीजेपी जीत सकती है- जदयू
JD(U) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा- जब हमने पहले कहा था कि भारतीय जनता पार्टी वहां दो-तिहाई से ज़्यादा सीटें जीत सकती है, तो कई लोग हैरान रह गए थे। लेकिन अब रुझानों को देखते हुए यह पूरी तरह साफ़ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने एक अभूतपूर्व जनादेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी एक मज़बूत सरकार बनाने जा रही है।
Election Results LIVE: कांग्रेस नेता अधीर चौधरी पिछड़े
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की महत्वपूर्ण बहरामपुर विधानसभा सीट पर पांच दौर की मतगणना पूरी होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रता मैत्रा से 5,266 वोटों से पीछे हैं। इस सीट से मौजूदा विधायक मैत्रा को 31,365 वोट मिले हैं, जबकि चौधरी को अब तक 26,099 वोट ही प्राप्त हुए हैं। तृणमूल के नारू गोपाल मुखर्जी, जो 2021 के चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे थे, फिलहाल 13,295 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Election Results LIVE: विजय की पार्टी के प्रदर्शन से उनकी मां खुश
टीवीके चीफ विजय की पार्टी की प्रदर्शन पर उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा- मैं बहुत खुश हूंं
उनके पिता SA Chandrasekhar ने कहा- वह सिर्फ विजय की मां नहीं बल्कि विजय की पहली फैन हैं। वह बहुत खुश हैं।
JALUKBARI ECI Results LIVE: जलुकबारी में हिमंत की जीत तय
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, JALUKBARI विधानसभा सीट पर हिमंत बिस्वा सरमा 41,798 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस की BIDISHA NEOG को 19405 वोट मिले हैं।
HIMANTA BISWA SARMA - 61203 (+ 41798)BIDISHA NEOG - 19405
Nandigram ECI Results LIVE: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में 7379 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 43,734 वोट मिल चुके हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहे टीएमसी के पबित्र कर को 36355 वोट मिले हैं।
WB Results LIVE: बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी- सीपीआई
सीपीआई के नेता डी राजा ने कहा- पहली बार BJP की सरकार बनाने की संभावना है। यह न केवल एक चेतावनी होनी चाहिए, बल्कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए एक असली सबक भी होना चाहिए। वामपंथ का प्रदर्शन चिंताजनक है। जब तक हम बंगाल में वामपंथ को पुनर्जीवित नहीं करते, तब तक यह पूरे देश में समस्त वामपंथ के लिए एक चुनौती बना रहेगा। यदि हम केरल को भी खो देते हैं, तो फिर वामपंथ का भविष्य क्या होगा?
WB Results LIVE: पीएम ने झालमूड़ी खाई, झाल लगी दीदी को- बीजेपी
बीजेपी कार्यकर्ता बंगाल में जश्न मना रहे हैं। बीजेपी की एक कार्यकर्ता ने कहा कि पीएम हमेशा आम आदमी के पास जाते हैं। उन्होंने झालमूड़ी खाई और झाल दीदी को लगी।
ECI Results LIVE: बंगाल में बीजेपी 189 सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 189 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है।
Bharatiya Janata Party - BJP - 189All India Trinamool Congress - AITC- 92Aam Janata Unnayan party - AJUP - 2All India Secular Front - AISF -2 2Communist Party of India (Marxist) - CPI(M) - 1
काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा - काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं। यह BJP की चाल है; मैं कल से ही यह कह रही हूं कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखाएंगे। उन्होंने कई जगहों पर काउंटिंग रोक दी है।
बंगाल में ममता दीदी के साथ खेला हो गया- राजू बिष्टा
दार्जलिंग के सासंद राजू बिष्टा ने कहा- बंगाल में ममता दीदी का खेल अब खत्म हो चुका है। अब तक के रुझान साफ तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में BJP 180 से ज़्यादा सीटें जीतेगी और BJP का ही मुख्यमंत्री शपथ लेगा। यह उनके 15 साल के कुशासन की हार है... यह सत्य की जीत है... पश्चिम बंगाल में हमारे 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता शहीद हुए हैं; यह जीत उन्हीं को समर्पित है।
बंगाल में बीजेपी बांट रही झालमूड़ी
पश्चिम बंगाल रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के उत्साहित कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में झालमूड़ी बांट रहे हैं।
West Bengal Nandigram ECI Election Results: नंदीग्राम में सुवेंदु आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी पहले राउंड के बाद नंदीग्राम में 662 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7114 वोट जबकि टीएमसी के पवित्र कर को 6452 वोट मिले हैं।
