कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा शुक्रवार को स्वीकार कर लिया। सिद्धरमैया ने लोक भवन में राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा सौंपा था। सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार इस समय कांग्रेस आलाकमान से मिलने और सत्ता हस्तांतरण एवं नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में हैं। शिवकुमार के सिद्धरमैया के उत्तराधिकारी बनने की प्रबल संभावना है।
पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना जारी – पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था। इस चुनाव में 63.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें।
ब्लू ओरिजिन के रॉकेट में इंजन दहन परीक्षण के दौरान विस्फोट – अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ के एक रॉकेट में बृहस्पतिवार रात को लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के मकान हिल गए और कुछ समय के लिए आसमान नारंगी रंग में दिखाई देने लगा। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने बताया कि उसके न्यू ग्लेन रॉकेट में इंजन दहन परीक्षण के दौरान विस्फोट हुआ। कंपनी ने ‘एक्स’ पर कहा कि सभी कर्मचारियों का पता लगा लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
पुणे में जहरीली शराब से चार की मौत
पुणे पुलिस कमिश्नर ने कहा - पुणे शहर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में कुल 4 मौतें हुई हैं। DCP संदीप अटोले के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में 7 मौतें हुई हैं। मौतों की आधिकारिक संख्या 11 है।
केरल सरकार की स्कूली छात्राओं को तीन दिन का मासिक धर्म अवकाश देने की योजना
केरल में यूडीएफ सरकार महिलाओं और बच्चों के लिए कई योजनाएं बना रही है जिसमें स्कूली छात्राओं के लिए हर महीने तीन दिन का मासिक धर्म अवकाश देने का प्रस्ताव भी शामिल है। साथ ही 50 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले 'डे-केयर सेंटर' तथा 'क्रेच' उपलब्ध कराने की भी योजना है।
कोलार जिले के नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष से मांग
कर्नाटक कांग्रेस के 7 नेताओं ने (3 विधायक और 2 MLC शामिल) AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने आग्रह किया है कि कोलार जिले के नेताओं को तीन मंत्री पद आवंटित किए जाएं। उन्होंने दलित कोटे के तहत एस. एन. नारायणस्वामी के लिए एक मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने सामान्य कोटे के तहत के. वाई. नंजेगौड़ा और कोथुर जी. मंजूनाथ के लिए भी मंत्री पदों की मांग की है।
तमिलनाडु के इरोड में जंगली हाथी के हमले में किसान की मौत
मिलनाडु के इरोड जिले में शुक्रवार को एक जंगली हाथी के हमले में 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वन क्षेत्र के एपाथम्पालायम गांव का निवासी थंगराज सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान एक नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ऋषिकेश में अनियंत्रित ट्रक के सड़क से नीचे खेत में गिरने से दो की मौत
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार को एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर जाने से उसके चालक तथा झोंपड़ी में रह रही एक महिला की मौत हो गयी ।
बिहार में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को राज्य के कई जिलों में अचानक आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों तथा पेड़ों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के शुक्रवार को निर्देश दिए ताकि प्रभावित किसानों को समुचित राहत उपलब्ध कराई जा सके।
2026-27 में घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी: आरबीआई
आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा- बाहरी स्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी :
भारत की वृद्धि संभावनाओं को मजबूत मांग, निर्यात पर अपेक्षाकृत कम निर्भरता और स्थिर नीतिगत माहौल से बल मिलता है
कॉरपोरेट एवं बैंकिंग क्षेत्रों का मजबूत बही-खाता और सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय पर दिए जा रहे जोर से भारत की मजबूत वृद्धि गति को बढ़ावा मिलेगा
अल नीनो से कृषि उत्पादन में गिरावट का खतरा लेकिन वर्षा बढ़ाने वाली सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुवीय स्थिति से आंशिक राहत संभव: आरबीआई
पर्याप्त जल एवं खाद्य भंडार और अच्छी खेती की स्थिति से अल नीनो के बावजूद मुद्रास्फीति तय लक्ष्य के अनुरूप बनी रहेगी
तमिलनाडु में बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना
तमिलनाडु में गर्मी का चरम दौर समाप्त होने के बाद राज्य के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
आईएमडी ने शुक्रवार से अगले 24 घंटों के दौरान कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, नीलगिरि, करूर, इरोड, नमक्कल, तिरुपत्तूर, तिरुप्पुर, सेलम, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवन्नामलाई, कृष्णागिरि और धर्मपुरी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विभाग ने 31 मई से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के भी संकेत दिए हैं। पिछले 24 घंटों में कन्याकुमारी के नेय्यूर में सर्वाधिक (छह सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई और इसके बाद तिरुप्पुर जिले के अविनाशी में चार सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
AC फटने से लगी आग, रिटायर्ड IAS की मौत
दिल्ली के हौस खास एरिया में एक मकान में एसी फटने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से एक IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।
संजय राउत बोले- सिद्धारमैया के लिए मेरा सम्मान बढ़ गया है
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा - कांग्रेस का अपना एक आंतरिक तंत्र है। लेकिन सिद्धारमैया के प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया है। सत्ता का इतना सुचारू हस्तांतरण शायद ही कभी देखने को मिलता है। नेता आमतौर पर अपने पद नहीं छोड़ते। सिद्धारमैया एक सच्चे नेता हैं, जनता के नेता हैं। जब कांग्रेस पार्टी ने आदेश दिया, तो उन्होंने पद छोड़ दिया। भारतीय राजनीति में मैंने ऐसा नज़ारा शायद ही कभी देखा है।
मानसून में दीर्घावधि औसत की 90 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना
आईएमडी ने शुक्रवार को कहा कि इस वर्ष भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान मौसमी वर्षा दीर्घकालिक औसत का 90 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में इस मानसून में सामान्य वर्षा होने की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
कपूरथला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस आगे
पंजाब के कपूरथला नगर निगम के वार्ड नंबर दस में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दैनिक ट्रिब्यून के अनुसार, अभी तक चार वार्ड के रुझान आए हैं। इन चार वार्डों में से तीन में कांग्रेस आगे है।
राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया
कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफे के एक दिन बाद सिद्धारमैया ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी की सिद्धारमैया से मुलाकात सोनिया गांधी के आवास पर हुई। मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया के बेटे यथिंद्रा भी उनके साथ मौजूदा थे।
हमीरपुर में जान गंवाने वालों के परिवारों को पांच लाख की मदद
यूपी की योगी सरकार ने हमीरपुर निर्माणाधीन पुल हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को पांच लाख की मदद का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने घायल लोगों को भी पचास हजार रुपये की मदद की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वेलुमणि अपनी विधानसभा पहुंचे
एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व को स्वीकार करने और मिलकर काम करने की घोषणा के बाद AIADMK नेता एस.पी. वेलुमणि शुक्रवार को अपने थोंडामुथुर विधानसभा क्षेत्र लौट आए। वहीं एक अन्य बागी नेता सी.वी. षणमुगम ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
पीएम मोदी के अगले महीने ओडिशा आने की संभावना
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले महीने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने की संभावना है।
अमेरिका: डलास में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत
अमेरिका में डलास के एक अपार्टमेंट में भीषण विस्फोट के कारण लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचे।
पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना जारी
पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था।
सिद्धरमैया का इस्तीफा स्वीकार किया
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा शुक्रवार को स्वीकार कर लिया। सिद्धरमैया ने लोक भवन में राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव को बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा सौंपा था।
राज्यपाल ने अधिसूचना में कहा, ''भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, थावरचंद गहलोत, कर्नाटक का राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का त्यागपत्र स्वीकार करता हूं और उनके नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग करता हूं।''
उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्धरमैया मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते रहेंगे।
पीएम मोदी ने दी देश के पहलवानों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा, "हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 U-23 एशियाई चैंपियनशिप में खिताब जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक हासिल किए और इस तरह U23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज़्यादा पदकों का रिकॉर्ड बनाया। हमारे पहलवानों को बधाई। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
अभिषेक देबबर्मा बोले- त्रिपुरा में लाएंगे परिवर्तन
त्रिपुरा बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक देबबर्मा ने कहा, "हमारी पार्टी की दिशा स्पष्ट है। हमारी पार्टी का कार्य करने का तरीका सामाजिक परिवर्तन लाना है। मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है, और मैं शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं।"
सिद्धारमैया का राज्यसभा जाने से इनकार
कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि उन्हें राज्यसभा सीट का सुझाव मिला है, लेकिन वे कर्नाटक नहीं छोड़ना चाहते हैं, और आखिरी सांस तक कर्नाटक की राजनीति ही करना चाहते हैं।
हर्ष मल्होत्रा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जब से वीरेंद्र सचदेवा ने हमारी दिल्ली इकाई की कमान संभाली है, पार्टी ने उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आखिरकार वह क्षण आ गया जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा था, 27 वर्षों के बाद दिल्ली में BJP की सरकार बनी। आज हर्ष मल्होत्रा इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए आगे आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हर्ष अपने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और पोषण ठीक उसी तरह करेंगे जैसे वीरेंद्र ने किया था, हम सभी को एक एकजुट परिवार के सदस्यों के रूप में अपनाते हुए।"
यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक अदा की गई। वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे थे। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई और चप्पे चप्पे पर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई।
झारखंड में अगले पांच दिनों में पारा गिरने की संभावना
झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले पांच दिनों में लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के गड्ढों के नीचे बर्फ होने के पुख्ता संकेत - अध्ययन
एक नए अध्ययन में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के कुछ सबसे ठंडे गड्ढों (क्रेटर) के नीचे बर्फ मौजूद होने के मजबूत संकेत मिलने का दावा किया गया है। अध्ययन में ''डबल शैडोड क्रेटर्स'' पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जो चंद्रमा के स्थायी रूप से छायायुक्त क्षेत्रों (पीएसआर) के भीतर स्थित विशेष प्रकार के गड्ढे हैं।
शुभेंदु अधिकारी मायापुर में इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे
श्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह इस्कॉन मुख्यालय का दौरा करने और वहां के साधु-संतों से मिलने के लिए मायापुर रवाना हुए। शुभेंदु के दौरे से पहले मायापुर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम पुलिस को 'राष्ट्रपति पुलिस ध्वज' से सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में सिक्किम पुलिस को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस ध्वज' प्रदान किया। सिक्किम अब यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य और पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य बन गया है। 'राष्ट्रपति पुलिस ध्वज' को 'निशान' के नाम से भी जाना जाता है।
तृणमूल सांसद ककोली घोष दस्तीदार ने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोस अध्यक्ष से की शिकायत
तृणमूल कांग्रेस सांसद ककोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के भीतर अपशब्द कहने और महिला सांसदों के प्रति अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती तनानती के बीच आई है, जहां असंतोष और आंतरिक टकराव खुलकर सामने आने लगा है। अध्यक्ष को लिखे पत्र में काकोली ने औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति मांगी और कल्याण बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में हर्ष मल्होत्रा का मनोनयन किया गया है। वह सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं।
