Aaj ki Taaja Khabar 15 October, Breaking Hindi News:सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी न्यायपालिका को डरा या धमका नहीं सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालतें “आइवरी टावर” में बंद नहीं हैं और उन्हें बाहर हो रही गतिविधियों की पूरी जानकारी है।
CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस तरह के प्रयासों का अदालत पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “हम आइवरी टावर में नहीं बैठे हैं। हमें हर चीज की जानकारी है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत को पता है कि परिसर के बाहर क्या कहा जा रहा है और अदालत के भीतर क्या चल रहा है।
दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर नोटिस
दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित याचिकाओं पर नोटिस जारी करने और केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा। अदालत ने 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट परिसर तक मार्च निकालने के मामले पर भी सवाल उठाए।
SIR मामले में राहुल गांधी समेत नेताओं की याचिकाओं पर सुनवाई
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की याचिकाओं पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों से भी जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन याचिकाओं पर मुख्य मामले के साथ सुनवाई की जाएगी। अब इस मामले में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के जवाब के बाद आगे की सुनवाई होगी।
Aaj ki Taaja Khabar, Breaking News LIVE: राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस
'खुद को हरियाणा का गुंडा बताता था', अतर सिंह भड़ाना की हत्या के पीछे 12 साल पुराना विवाद आया सामने
Supreme Court Hearing Live Updates: महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति के गठन की मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने महिला पत्रकारों के खिलाफ यौन हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए एक महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति के गठन की मांग की है।
Supreme Court Hearing Live Updates: वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह बोलीं- पत्रकार वहां अपने कर्तव्य निभाने जाते हैं
वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि मुझे कुछ निवेदन करना है। यह याचिका पत्रकारों की जरूरतों को संबोधित करती है। वे स्वयं एक वर्ग हैं। वे वहां अपने कर्तव्य निभाने जाते हैं। महिला होने के नाते वे यौन उत्पीड़न, धक्के और दुर्व्यवहार, विशेषकर पुरुष अधिकारियों द्वारा किए जाने के प्रति संवेदनशील हैं… मैं कुछ अंतरिम आदेशों का अनुरोध कर रही हूं।
Supreme Court Hearing Live Updates: वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने क्या कहा?
वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने अदालत से विरोध प्रदर्शनों के दौरान महिला पत्रकारों द्वारा झेली गई यौन उत्पीड़न की घटनाओं के आरोपों वाली याचिका पर सुनवाई करने का आग्रह किया है।
Supreme Court Hearing Live Updates: प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखें
विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में, सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखें और उन्हें अदालत में पेश करें। वकीलों की ओर से इस संबंध में मांग किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
Supreme Court Hearing Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने इन अधिकारियों से भी मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञान कुमार, और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है।
Supreme Court Hearing Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और अन्य को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिका पर दिया गया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) और कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को चुनौती दी गई है।
Aaj ki Taaja Khabar, Breaking News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञान कुमार, और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है।
