सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को लखनऊ के ‘बैकुंठ धाम’ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया था । उन्हें तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भारत में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री – भारत में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14-15 मई को होनी है। गुरुवार सुबह विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भारत मंडपम में इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे तमाम विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सभी विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे सतीशन
केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन और अन्य मंत्री 18 मई को यहां एक समारोह में शपथ लेंगे। सतीशन ने बृहस्पतिवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के घर पहुंचे और बाद में पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को सुबह 10 बजे होगा। कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे।”
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से शुरू होंगी उड़ान सेवाएं - मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
गी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि नोएडा के जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं आगामी 15 जून से शुरू हो जाएंगी। आदित्यनाथ ने कहा कि हवाई अड्डे की यह परियोजना उस क्षेत्र के बदलाव को दर्शाती है, जो कभी अपराध के लिए जाना जाता था।
वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री
कांग्रेस पार्टी ने वीडी सतीशन के नाम का चयन केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर किया है।
केरल कांग्रेस दफ्तर पहुंचे अजय माकन
कांग्रेस पार्टी आज केरल में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। शीर्ष स्तर पर केरल के सीएम को लेकर कांग्रेस ने कई बार मंथन किया है। अब कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन केरल में कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए हैं।
कुछ देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर से बैकुण्ठ धाम ले जाया जा रहा है।
रथिंद्र बोस होंगे बंगाल विधानसभा के लिए बीजेपी के अध्यक्ष पद उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा- कूच बिहार दक्षिण (साउथ) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रथिंद्र बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है।
लाल किला विस्फोट मामला: 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल
एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने लाल किला इलाके में हुए कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि लाल किले में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी उमर उन नबी समेत सभी 10 आरोपी आतंकी संगठन अल-कायदा की एक शाखा से संबद्ध थे।
आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण विभिन्न जिलों में हुए नुकसान के मद्देनजर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग करते हुए अपने कार्यकर्ताओं का भी प्रभावित लोगों की मदद का आह्वान किया।
हमारी चर्चाएं वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करने का अवसर हैं- जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा- हम ऐसे समय में मुलाकात कर रहे हैं जब अंतरराष्ट्रीय संबंधों में काफी उथल-पुथल मची हुई है। निरंतर संघर्ष, आर्थिक अनिश्चितताएं और व्यापार एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चुनौतियां वैश्विक परिदृश्य को प्रभावित कर रही हैं। विशेषकर उभरते बाजारों में यह उम्मीद बढ़ रही है कि ब्रिक्स वैश्विक परिदृश्य में स्थिरता लाने वाली भूमिका निभाएगा
पश्चिम बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम जरूरी
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सोमवार से वंदेमातरम अनिवार्य कर दिया है। इस बारे में जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।
दिल्ली में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार
दिल्ली में एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि 12 मई को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुछ देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संंस्कार थोड़ी देर बाद लखनऊ में किया जाएगा। इस समय उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हैं।
कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल के सामने पेश होने के लिए वकील की पोशाक पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं। यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शिर्षान्या बनर्जी ने दायर की थी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।
BRICS LIVE: जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का स्वागत किया
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली के भारत मंडपम में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का स्वागत किया।
भारत ने चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर तक लगाई रोक
देश ने चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले चीनी निर्यात प्रतिबंधित श्रेणी में आता था जिसका निर्यात करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती थी।
राहुल गांधी पर बीजेपी कर रही प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा राहुल गांधी के विदेश यात्राओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 22 सालों में 54 बार विदेश यात्रा की है। वे कई बार चकमा देकर भी विदेश गए हैं। उनकी विदेश यात्राओं में 60 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।
पलक्कड़ में जंगली हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत
केरल के पलक्कड़ जिले में मलमपुझा के पास वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पेड़ के नीचे सो रहे व्यक्ति की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मलमपुझा के पास स्थित अकामलावरम निवासी चंद्रन के रूप में हुई है। मलमपुझा थाने की पुलिस के अनुसार, चंद्रन और दो अन्य व्यक्ति घर से कुछ ही दूरी पर सो रहे थे। उसने बताया कि उनका घर जंगल के किनारे स्थित है और गर्मी के कारण वे घर के बाहर सो रहे थे।
कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री?
केरल की कमान कौन संभालेगा, कांग्रेस पार्टी यह आज क्लीयर कर सकती है। केरल चुनाव परिणाम के दस दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी में सीएम पद को लेकर मंथन जारी है।
11 बजे होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज 11 बजे लखनऊ में किया जाएगा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने यह जानकारी दी।
नीट खत्म करो- विजय
तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय ने बुधवार को कहा कि नीट परीक्षा का पर्चा लीक होना और परीक्षा रद्द होना खामियों और संरचनात्मक दोषों का ठोस सबूत है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार नीट का शुरुआत से ही विरोध करती रही है। नीट परीक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों और तमिल माध्यम के छात्रों को भारी नुकसान होता है।
अन्नाद्रमुक और टीवीके का वैचारिक एजेंडा समान- बागी नेता षणमुगम
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी नेता सी वी षणमुगम ने बुधवार को यहां दावा किया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और अन्नाद्रमुक का वैचारिक एजेंडा समान है, दोनों द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को एक "बुरी ताकत" के रूप में देखते हैं और इसी कारण विपक्षी दल के विधायकों के एक वर्ग ने सदन में बहुमत परीक्षण में सरकार का समर्थन किया
मुस्लिम समुदाय में राष्ट्रवादी नेता अब दुर्लभ हैं- होसबाले
आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि मुसलमानों में राष्ट्रवादी नेता अब दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं क्योंकि नेताओं को तभी समर्थन मिलता है जब उनमें अलगाववादी प्रवृत्तियां होती हैं। होसबाले ने स्वीकार किया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे और आज यदि मुस्लिम समुदाय में कुछ राष्ट्रवादी नेता हैं भी तो उन्हें समर्थन नहीं मिल पाता।
बीजिंग पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग पहुंच चुके हैं। उनका यह दौरा अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रतीक के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी पत्नी अपर्णा यादव व उनकी दोनों बेटियों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ स्थित पिपराघाट पर किया जाएगा।
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की खाची घाटी में दुपहिया वाहन के एक शोरूम में भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक हो गयी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य कार्ट रोड पर स्थित हीरो-होंडा शोरूम में आग लग गयी जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
रोहित पवार का दावा- पटेल, तटकरे और राकांपा के 22 विधायक भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे अगला चुनाव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को दावा किया कि वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुट के 22 विधायक अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे। हालांकि राकांपा के एक प्रवक्ता ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है।
मंत्री पद के लालच में अन्नाद्रमुक के कुछ विधायकों ने 'क्रॉस वोटिंग' की : पलानीस्वामी
अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने बुधवार को टीवीके सरकार के बहुमत परीक्षण में मंत्री पद के ''लालच'' में आकर क्रॉस वोटिंग की और उनका यह कदम ''अनुचित और अवैध'' था।
सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि
सीएम योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर पहले अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।
शेयर बाजार में चार दिन से जारी गिरावट थमी
स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे। बीएसई सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 33 अंक की तेजी रही। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमत और वैश्विक अनिश्चितता से तेजी पर अंकुश लगा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंक यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ।
प्रतीक यादव PM रिपोर्ट में सामने आया है कि Pulmonary Embolism (पल्मोनरी एम्बोलिज्म)
यह ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में बना खून का थक्का बन जाता है।खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है।इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है।फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से मौत हो जाती है।खून रुकने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है।दिल के दाहिने हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता है।जिससे हार्ट फेल हो सकता है।लेकिन इस मामले बड़ा क्लॉट होने से अचानक सांसें रुक गई।जिससे कुछ ही मिनटों में प्रतीक यादव की मौत हो गई।
