दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा लगातार खराब बनी हुई है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं, अयोध्या में आज से पांच दिनों तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सरयू के घाटों पर लाखों दीये जलाने की तैयारी है। रामायण पर आधारित झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉंड्रिंग केस में कोई राहत नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ नाम से होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत जनसभा से होगी, जिसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के करनाल में भाजपा की पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वह अंबाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नए और छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके लिए चुनाव आयोग जल्द ही विशेष अभियान शुरू करने वाला है।
देश के बाहर भी कई अहम घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान युद्ध को लेकर बयान चर्चा में है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की संभावनाओं को लेकर भी कूटनीतिक स्तर पर हलचल तेज है।
यूथ कांग्रेस ने दो सौ नेताओं को सस्पेंड किया
युवा कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर की गई रैली में शामिल न होने पर सात राज्यों के दो सौ से ज्यादा पदाधिकारियों को बाहर का सस्पेंड कर दिया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की राहुल गांधी के खिलाफ याचिका
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सिखों के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की याचिका हाईकोर्ट भेजी
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान की ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी है। कोर्ट ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच को 16 नवंबर को इस मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सुनवाई के दौरान आजम खान को अंतरिम राहत देने की मांग पर भी विचार किया जाएगा।
सपा की सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर दी जाएगी: सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि उनकी सरकार के आने पर अग्निवीर योजना खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, "जब 2027 में हमारी सरकार सत्ता में आएगी और उसके बाद केंद्र में भी आएगी, तो 24 घंटे के भीतर 'अग्निवीर' योजना को खत्म कर दिया जाएगा और पुरानी स्थायी भर्ती व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। सेना की नौकरियों में लंबे समय तक सेवा करने के अवसर मिलने चाहिए। हम अपने सशस्त्र बलों की गौरवशाली विरासत की रक्षा करेंगे और उसे और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।"
https://twitter.com/ANI/status/2118231103412883460?a=WmbrWSnkJdZMEEuiBbE&s=20
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में आग लगी
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में गुरुवार की सुबह आग लग गई। घटना पर फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा कहते हैं, "...हमें सुबह करीब 5:50 बजे कॉल मिली और हम तुरंत 4-5 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम किया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।"
CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय
CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। उन्हें एजेंसी ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था।
https://twitter.com/ANI/status/2118219414239883467?a=lMIL575JzlW9DAsmSQY&s=20
गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के छह यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत
गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के छह यात्रियों और चालक का वाहन उत्तरकाशी में गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। बृहस्पतिवार सुबह हुए इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है। वाहन हिना के पास से गंगोत्री के लिए रवाना हुआ था। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर जाते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'
गुरुवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, और सुबह 8 बजे कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 दर्ज किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटियोरोलॉजी (IITM) के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' (severe) श्रेणी में पहुंच गया, जिसमें जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा 459 AQI दर्ज किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी (350) में थी, जो बुधवार सुबह 6 बजे बढ़कर 379 हो गई।
पंजाब में 70% धान कटाई के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं: सिरसा
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में 70% धान कटाई के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनके मुताबिक, 3 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने की 584 घटनाएं दर्ज हुईं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का AQI 30 अक्टूबर को 60 से बढ़कर 350-400 के करीब पहुंच गया और इसके लिए पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया।
https://twitter.com/ANI/status/2118204907354288271?a=48h2HbyZmAgWzEl_Ypk&s=20
पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ की 'दिल की बात धामी अंकल के साथ'
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बच्चों के साथ 'दिल की बात धामी अंकल के साथ' शीर्षक से एक आभासी बातचीत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "अपनी तकनीक के ज़रिए, हम पूरे राज्य के छात्रों से जुड़ पा रहे हैं - चाहे वे दूर-दराज़ के गाँवों में हों या अलग-अलग शहरों में। मुझे बताया गया है कि इस सत्र में 8,00,000 छात्र हिस्सा ले रहे हैं।"
https://twitter.com/ANI/status/2118200820856664226?a=eZK1eR7tT4XFFsdn-II&s=20
भारत के पहले शहरी परिवहन रोपवे 'काशी रोपवे' का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में करीब 96% काम पूरा हो चुका है। 807 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2023 को रखी थी। यह कैंट रेलवे स्टेशन को गोदौलिया से जोड़कर शहर में आवागमन आसान बनाएगा।
https://platform.x.com/widgets.js#watch | Varanasi, Uttar Pradesh: Visuals of India's first urban transport ropeway in Varanasi. Nearly 96% of the work on the Kashi Ropeway project, being built from Cantt Railway Station to Godaulia, has been completed. PM Narendra Modi laid the foundation stone for this project, costing approximately ₹807 crore on March 24, 2023. Its purpose is to ease travel in the city's congested areas and connect the Cantt Railway Station with the Godaulia area.
— ANI (@ANI) November 5, 2026
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का लगाया आरोप
जयपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। राहुल गांधी की पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती पर उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, बहस वहीं होनी चाहिए।
डॉ. एस. जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पीएम मोदी की 2024 की गुयाना यात्रा के बाद द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। भारत ने सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन बढ़ाई। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और UPI जैसी भुगतान प्रणाली पर भी समझौते हुए।
प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है
AIIMS दिल्ली के डॉ. सौरभ मित्तल के मुताबिक, प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। पहले स्वस्थ लोगों में भी खांसी, गले में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिख रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगले कुछ हफ्तों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। प्रदूषण के लिए मौसम, वाहन, निर्माण कार्य और पराली जलाना जिम्मेदार हैं।
