मानसून का असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को जबरदस्त बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में बारिश का अनुमान जताया है। IMD द्वारा जताए गए अनुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।शाम या रात में भी कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए कई जिलों के लिए भी भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मानसून की स्थितियां पूरे यूपी राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सात और आठ अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि नौ और 10 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
Ghaziabad Rain News LIVE: गाजियाबाद के कुछ इलाकों में बारिश
गाजियाबाद के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई है। दिल्ली में हल्की बारिश हुई।
Gurugram ka Mausam LIVE: गुरुग्राम में बारिश
गुरुग्राम के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव की शिकायत सामने आई है।
Delhi Rain Forecast LIVE: दिल्ली में बारिश होगी या नहीं?
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है, और अगले दो दिनों के दौरान शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी में बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।
Delhi Weather Forecast LIVE: अगस्त के पहले सप्ताह में जबरदस्त बारिश
दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में 2011 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। महीने के पहले सात दिनों में 127 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पूरे दिन लगातार बारिश होती रही। कई मौसम केंद्रों ने दिनभर में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की।
Rajasthan Weather Forecast LIVE: कल कहां-कहां बारिश होगी?
IMD ने बताया कि आठ-दस अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी भागों के कुछेक स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आठ से दस अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कुछ स्थानों तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।
Rajasthan Weather Forecast LIVE: कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान
IMD ने राजस्थान आगामी दिनों में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम केंद्र के अनुसार इससे पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है।
Rajasthan Rain News LIVE: जयपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश
शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई शहरों और कस्बों में जोरदार बारिश हुई।
Delhi Weather Forecast LIVE: मकान ढहने और पेड़ गिरने की दो दर्जन से अधिक घटनाएं
दिल्ली में गुरुवार मध्यरात्रि से लेकर शुक्रवार शाम तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को मकान ढहने, इमारतों के हिस्से गिरने और पेड़ उखड़ने की दो दर्जन से अधिक सूचनाएं मिलीं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिमाचल में कहां-कहां होगी बारिश?
हिमाचल प्रदेश में बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' 10 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए तथा 11 अगस्त को चंबा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए जारी किया गया है।
शिमला में 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
शिमला मौसम केंद्र ने 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
हिमाचल में बारिश की वजह से 162 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम तक बारिश के कारण 162 सड़कें अवरुद्ध हैं और 73 पेयजल आपूर्ति योजनाएं तथा 105 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।
Ghaziabad Rain News LIVE: NH-9 पर कई जगह जलभराव
इंदिरापुरम कट सहित NH-9 पर कई जगह बारिश की वजह से जलभराव हुआ है। इस वजह से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।
Noida Weather Forecast LIVE: नोएडा में जबरदस्त बारिश
दिल्ली एनसीआर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नोएडा के कुछ इलाकों में इस समय जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई सड़कों पर जाम की स्थिति है।
Kal ka Mausam LIVE: पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के द्वारा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
Kal ka Mausam LIVE: हिमाचल - उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी के साथ 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
Delhi Weather Forecast LIVE: कल भी दिल्ली में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है । अगले दो दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। अभी बारिश हो रही है, लेकिन हमें धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है और कल से हल्की बारिश हो सकती है।
IMD Weather Forecast LIVE: इन जगहों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के दौरान इन जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश: भिंड, मुरैना, शहडोलउत्तर प्रदेश: आगरा, बागपत, देवरिया, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सोनभद्रराजस्थान: अलवर, भरतपुर, चूरू, जयपुर, झुंझुनू, सीकरहरियाणा: गुड़गांव, झज्जर, रेवारी, रोहतकहिमाचल प्रदेश: सिरमौरजम्मू और कश्मीर: रामबन
Kal ka Mausam kaisa rahega LIVE: कल हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?
हरियाणा में कल गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहेगा तथा बारिश की संभावना 70% है।
Kal ka Mausam kaisa rahega LIVE: पूर्वी यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर ही हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी की तुलना में यहाँ बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहने के आसार हैं।
Kal ka Mausam kaisa rahega LIVE: पश्चिमी यूपी में कल कहीं-कहीं बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी यूपी में कल कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर रज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।
Kal ka Mausam kaisa rahega LIVE: कल दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली एनसीआर में कल आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। शाम या रात में भी कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।
Delhi Weather LIVE: भारी बारिश से दिल्ली में जलभराव
दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने के साथ यातायात प्रभावित हुआ। आईएमडी ने दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अनेक हिस्सों में मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है।
Noida Rain News LIVE: महामाया फ्लाईओवर के नीचे पानी में फंसी एंबुलेंस
नोएडा में भी सुबह से ही बारिश जारी है। बारिश की वजह से महामाया फ्लाई ओवर के नीचे सहित कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को एक एंबुलेंस महामाया फ्लाई ओवर के नीचे पानी में फंस गई। एंबुलेंस के ड्राइवर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि वो आधे घंटे से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं।
IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश
जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों और कस्बों में जोरदार बारिश हुई है। आईएमडी ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।
Delhi Weather LIVE: दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में जलभराव
दिल्ली में बारिश जारी है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हुआ है। देखिए दुर्गा विहार की तस्वीर
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में बारिश की वजह से कई जगहों पर जाम
दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मेहरौली-बदरपुर रोड, ITO, वजrराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर का हिस्सा, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग में भयंकर जाम लगा हुआ है।
IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में तीन घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट जताया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
Weather Forecast LIVE: इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने ओडिशा, कोस्टल कर्नाटक, पूर्व मध्य प्रदेश, पूर्व राज्स्थान, केरल, माहे में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जताई है।
Weather Forecast LIVE: केरल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।पत्तनमथिट्ठा, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए एर्णाकुलम और त्रिशूर जिला प्रशासनों ने शुक्रवार सुबह शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की।
Weather Forecast LIVE: केरल में भारी बारिश का दौर जारी
केरल में लगातार जारी भारी बारिश के बीच IMD ने शुक्रवार सुबह के लिए राज्य के सात जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

