दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने तेज धूप से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दूसरी ओर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहा है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि बिहार और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में भी देश के कई हिस्सों में मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने तेज धूप से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक हल्की कि मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में 7 से 11 मई के बीच बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश और बिजली कड़कने की घटना भी हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में धान, मक्का और दूसरी फसलों के खेतों में पानी की निकासी का सही इंतजाम करें।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 09 से 13 मई 2026 के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ अलग-अलग हिस्सों में लू बने रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आज शाम बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में आज शाम आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग में जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बिजली कड़कने की घटना भी हो सकती है।
पटना में हुई भारी बारिश
बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान
यूपी समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह से तेज बारिश का दौर जारी
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, देवरिया, पडरौना, आजमगढ़ से लेकर बाराबंकी, फर्रुखाबाद और प्रतापगढ़ तक में जोरदार हवाएं चलीं और पानी गिरा।
10 से 12 मई के बीच उत्तर -पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर -पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर शुरू होगा। इससे गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
Weather Updates LIVE: शिमला मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी
शिमला मौसम विभाग ने गुरुवार, सोमवार (11 मई) और मंगलवार (12 मई) को राज्य में बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य में 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान को देखते हुए पीली चेतावनी जारी की है।
तांबो में रात के समय सबसे ज्यादा ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे ज्यादा गर्मी रही जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमश: दो से चार डिग्री सेल्सियस और तीन से आठ डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही शिमला मौसम विभाग ने गुरुवार, सोमवार (11 मई) और मंगलवार (12 मई) को राज्य में बारिश होने का अनुमान जताया है, क्योंकि दस मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
कुल्लू व मनाली के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश
कुल्लू और मनाली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान का दौर जारी रहा। आसमान में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं ने मई के महीने में भी जनवरी जैसी ठिठुरन पैदा कर दी है। ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जिससे पूरी घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
रोहतांग के पास स्थित कोकसर की वादियां पर्यटकों से चहक उठी हैं। पर्यटक यहां बर्फ के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। यहां तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच चुका है। सड़कों पर पानी जमने के कारण फिसलन बढ़ गई है, इसलिए प्रशासन ने केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में कई स्थानों पर लू का असर
राजस्थान में गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है और कई इलाकों में लू का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश, ओले गिरने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
बिहार में अगले दो से तीन दिन तक वज्रपात की आशंका
बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।
13 राज्यों में आज तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम की चेतावनी
देश के लगभग 13 राज्यों में गुरुवार को तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाएं चलने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम बदला-बदला रह सकता है। IMD के मुताबिक कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और 30 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
कई राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड में 06 से 08 मई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब तथा पूर्वी राजस्थान में 06 और 07 मई को; उत्तर प्रदेश में 07 मई को; और पश्चिमी राजस्थान में 06 मई को, गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (जिनकी गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ, कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 6-7 दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (40-60 kmph) के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 12 मई 2026 को उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-60 kmph) का एक नया दौर आने की संभावना है।
उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश के आसार- आईएमडी
आईएमडी ने बताया कि 06 मई, 2026 को उत्तर-पूर्वी भारत में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-60 kmph) के साथ काफी बड़े इलाके से लेकर व्यापक रूप से सिफारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: आंधी-तूफान की गतिविधियों में कमी आएगी
आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने देश के कई हिस्सों, जैसे - उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान की गतिविधियां देखी हैं। खासकर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक स्तर पर गरज-चमक, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई।"
उन्होंने कहा,"ट्रफ और ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण जैसी अनुकूल परिस्थितियों ने भी इसमें योगदान दिया। अब पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा पूर्व की ओर बढ़ गया है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की गतिविधियों में कमी आएगी।”
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार को पूर्वोत्तर भारत में व्यापक से अत्यधिक व्यापक वर्षा के साथ गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: राजस्थान ने कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान मौसम अपडेट पर जयपुर IMD के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ अब अधिकांश क्षेत्रों से आगे बढ़ चुका है और आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान के फलोदी और जैसलमेर में 9 मई के आसपास तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे नई हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
वहीं, पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और अगले 3 से 4 दिनों तक वहां हीटवेव की संभावना नहीं है।
आईएमडी के अनुसार गुरुवार से तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तंजावुर, तिरुवारुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, पुडुकोट्टई जिलों और कराईकल क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ी है, जिसमें तिरुचिरापल्ली जिले में 10 सेमी और तिरुवारुर में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: तमिलनाडु में कहीं लू के थपेड़े, कहीं झमाझम बारिश
तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
चेन्नई स्थित मौसम विभाग (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के अन्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
4 मई से शुरू हुए ‘अग्नि नक्षत्रम’ के चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर, कडलूर, मदुरै और तंजावुर में तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक रह सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक, वेल्लोर में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोडाइकनाल में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: खराब मौसम के बीच केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब
केदारनाथ मंदिर में लगातार खराब मौसम के बीच स्थिति श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों के लिए चुनौती बनी हुई है। तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद सोमवार को धाम में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा कर बाबा केदार के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
गौरीकुंड से केदारनाथ तक के ट्रेक मार्ग पर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, भैरव ग्लेशियर और लिंचौली जैसे प्रमुख पड़ावों पर पुलिस, पीआरडी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और खच्चर टास्क फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।
जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सब-सेक्टर मजिस्ट्रेट को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कठिन मौसम के बावजूद यात्रा जारी है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी
कश्मीर में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जहां अलग-अलग जगहों से लोग इसकी खूबसूरती का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। खासकर शांत डल झील और ठंडी, सुहावनी सुबह का मौसम पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है।
Aaj Ka Mausam LIVE Updates: शिमला में जनजीवन प्रभावित
पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से पहाड़ी शहर शिमला में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ा है।

