एक सप्ताह बाद फिर सोमवार देर रात तिब्बत की धरती कांप उठी है। रात 9 बजकर 5 मिनट पर तिब्बत में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के पास इस भूकंप की गहराई 10 किलीमीटर थी, जबकि इसकी तीव्रता 4.5 रही।

पहले भी आया है भूकंप

एक हफ्ते पहले 23 अक्टूबर की सुबह चीन के तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान भी इसकी गहराई 10 किमी थी। वहीं 22 अक्टूबर को भी तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कम से कम 16 लोगों की जान चली गई थी। कई घर भी गिर गए थे। जबकि इस भूकंप के कारण 76 लोग घायल हो गए थे।

खिसक गई थी जमीन

22 अक्टूबर के भूकंप के बाद वैज्ञानिकों को 3.5 मीटर जमीन खिसकने के संकेत मिले थे। वैज्ञानिकों ने भूकंप के केंद्र से करीब 15 किमी दूर जमीन में टूटने और खिसकने के संकेत देखे हैं।

अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है तिब्बत

तिब्बत की पहाड़ियां और पठार को भूगर्भीय, पर्यावरणीय और रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। तिब्बत भारतीय और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों के टकराव वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे यहां लगातार भूकंप आने का खतरा बना रहता है। यहां आने वाले भूकंप का सीधा असर भारत के हिमालयी राज्यों यानी लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: तिब्बत में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता

तिब्बत में जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 173 किलोमीटर जमीन की गहराई में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वही जगह है जहां पर ग्लेशियर फटने के बाद तिब्बत और नेपाल में भीषण बाढ़ आई थी, जिसकी वजह से सैकड़ो लोगों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें