भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अमेरिका के वाशिंगटन में गिरफ्तार कर लिया गया है। वॉशिंगटन के बेलव्यू की पुलिस ने कहा कि उसने हैदराबाद की एक 27 साल की महिला की उसके अपार्टमेंट में हुई मौत की नौ माह की जांच में उन्हें ये बातें पता चलीं। अब उन्होंने महिला के 30 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

27 जून को सिकंदराबाद के रहने वाले एन. अविनाश को अपनी पत्नी राजिता सब्बिनीनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 1 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया।

27 अक्टूबर को की थी हत्या

जांच अधिकारियों ने दावा किया कि अविनाश ने 27 अक्टूबर 2025 को अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने दावा कि जांच में पता चला कि अविनाश का एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिससे वह राजिता से शादी करने से पहले मिला था। अविनाश अभी फिलहाल बेरोजगार है।

गर्लफ्रेंड भी हुई थी शादी में शामिल

पुलिस के मुताबिक, अविनाश उस महिला (गर्लफ्रेंड) के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसने अपने माता-पिता को यह बात नहीं बताई। उन्होंने उसकी शादी रजिता से तय कर दी, उसके पास भी अमेरिका का वर्क वीजा था। पुलिस ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड भी पिछले साल 5 जून को हुई शादी में शामिल हुई थी।

कड़वी थी स्मूदी

जांच अधिकारियों ने कहा कि रजिता को बाद में पता चला कि अविनाश ने भले ही यह कहा था कि वह एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करता है, लेकिन असल में उसकी नौकरी छूट चुकी थी। मरने से कुछ दिन पहले अपने पति को भेजे मैसेज में उसने शिकायत की थी कि अविनाश ने उसके लिए जो स्मूदी “प्यार से” बनाई थी, उसका स्वाद कड़वा था और कभी-कभी तो खांसी की दवा (कफ सिरप) जैसा लगता था। अभी यह साफ नहीं है कि उनमें कुछ मिलाया गया था या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को जिस दिन उनकी मौत हुई, अविनाश ने खुद पुलिस को फोन करके बताया कि रजिता ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि जब वह बाथरूम में गई तो वह घर पर नहीं था।

गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की फोटो

शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांचकर्ताओं को बाद में लगा कि उनकी हत्या हुई है, क्योंकि अपार्टमेंट में सिर्फ वही जा सकता था। अविनाश अभी 5 मिलियन डॉलर के बॉन्ड पर हिरासत में है। उसने बाद में कथित तौर पर अपनी पत्नी की लाश की फोटो अपनी गर्लफ्रेंड को भेजने की बात मानी।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड से पता चला कि जिस दिन रजिता की मौत हुई, उस दिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कम से कम चार बार फोन किया था।

यह भी पढ़ें: सोने की तस्करी में गिरफ्तार एक्ट्रेस ने कहां छिपा रखा था 14.2 किलो गोल्ड, घर में मारा छापा तो फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के पास से 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई हैं, जिनका कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें