असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की लेकिन राज्य के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों में उनका प्रदर्शन फीका रहा। असम के चार जिलों की आठ विधानसभा सीटें बांग्लादेश से सटी हैं, इनमें से तीन पर बीजेपी को जीत हासिल हुई।
असम के चार जिलों की कुल आठ विधानसभा सीटें बांग्लादेश से सटी हैं। धुबरी जिले की गोलकगंज, धुबरी और बिरसिंग जरुआ विधानसभा सीटें, दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले की एकमात्र मनकाचर विधानसभा सीट, करीमगंज जिले की करीमगंज उत्तर, करीमगंज दक्षिण और पथरकंडी सीट शामिल हैं। इनके अलावा कछार जिले की कटिगोरा विधानसभा सीट भी बांग्लादेश से सटी हुई है।
बीजेपी कहां- कहां जीती?
इस बार के असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गोलकगंज, कटिगोरा और पथरकंडी विधानसभा सीटों पर जीत मिली जबकि बिरसिंग जरुआ, धुबरी, मनकाचर, करीमगंज उत्तर और करीमगंज दक्षिण विधानसभा सीट पर बाजी कांग्रेस उम्मीदवारों के हाथ लगी। बांग्लादेश से सटी जिन सीटों पर कांग्रेस जीती, वहां उसके प्रत्याशी मुस्लिम थे।
बांग्लादेश सीमा से सटी असम की सीटों पर किसका दबदबा?
बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच कई सीटों पर सीधा मुकाबला देखने को मिला
असम की बांग्लादेश सीमा से जुड़ी विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने दिखीं, जबकि कुछ इलाकों में AIUDF ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
गोलकगंज विधानसभा सीट
मनकाचर विधानसभा सीट
धुबरी विधानसभा सीट
करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट
करीमगंज दक्षिण विधानसभा सीट
पथरकांडी विधानसभा सीट
सीमा की सीटों पर बीजेपी की जीत कितनी बड़ी थी?
बांग्लादेश सीमा से सटी असम की तीन सीटों पर बीजेपी ने मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की। कहीं मुकाबला कड़ा रहा, तो कहीं विपक्ष काफी पीछे छूट गया।
पथरकांडी और कटिगोरा जैसी सीटों पर बीजेपी ने बड़ा वोट गैप बनाया, जबकि गोलकगंज में मुकाबला अपेाकृत ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहा।
सीट-दर-सीट बीजेपी की बढ़त
पथरकांडी विधानसभा सीट
कटिगोरा विधानसभा सीट
गोलकगंज विधानसभा सीट
सीमा की सीटों पर कांग्रेस कितने बड़े अंतर से जीती?
बांग्लादेश सीमा से सटी पांच सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया। कुछ सीटों पर AIUDF चुनौती बनी रही, जबकि कई इलाकों में बीजेपी काफी पीछे रह गई।
सीमा बेल्ट में कांग्रेस का प्रदर्शन कई सीटों पर एकतरफा रहा। खासकर करीमगंज दक्षिण और धुबरी में विपक्ष काफी पीछे दिखाई दिया।
सीट-दर-सीट कांग्रेस की बढ़त
मनकाचर विधानसभा सीट
धुबरी विधानसभा सीट
करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट
करीमगंज दक्षिण विधानसभा सीट
धुबरी बेल्ट की बढ़त
यह भी पढ़ें: मिलिए 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाले उम्मीदवारों से, जानें इसमें कांग्रेस के कितने
एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव तंजील हुसैन ने समागुरी से 1,08,310 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के अनिल सैकिया को हराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
