दाग-दाग हुई पुलिस: कांस्टेबलों ने किया किशोरी से बलात्कार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो कांस्टेबलों द्वारा थाना परिसर में एक किशोरी के साथ कथित बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) लल्लन सिंह ने आज बताया कि घटना 31 दिसंबर की रात मूसाझाग थाने में घटी।संबंधित खबरेंCOVID-19LockdownPHOTOSबदायूँ: मंदिर में रेप और हत्या, पुजारी पर चलेगा केसशादी के बहाने 2 […]
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो कांस्टेबलों द्वारा थाना परिसर में एक किशोरी के साथ कथित बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) लल्लन सिंह ने आज बताया कि घटना 31 दिसंबर की रात मूसाझाग थाने में घटी।
उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर थी। उसी समय कांस्टेबल वीरपाल सिंह यादव और अवनीश यादव आये और किशोरी का अपहरण कर ले गये। वे उसे थाने ले गये और वहीं उसके साथ कथित बलात्कार किया।
पीडिता के माता पिता ने कल शिकायत की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें पकडने की कोशिश की जा रही है क्योंकि कथित वारदात के बाद से ही दोनों फरार हैं।