Red Fort Independence Day Security: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले और आसपास के इलाकों में कई स्तरीय चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त के समारोह के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 15,000 से 20,000 जवानों को तैनात किए जाने की उम्मीद है।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान करने के लिए अभिज्ञान एप और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) जैसी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करेगी।

25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाल किले पर होने वाले इस कार्यक्रम में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों समेत करीब 25,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के बेहतर इंतजामों के तहत पहली बार भीड़ में लोगों की जांच के लिए अभिज्ञान एप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप में एक करोड़ से ज्यादा अपराधियों का डेटाबेस है और पुलिसकर्मी यादृच्छिक तरीके से चुने गए लोगों का फिंगरप्रिंट लेने के लिए विशेष उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस का कहना था कि फिंगरप्रिंट को कुछ ही सेकंड में डेटाबेस से मिलाया जाता है, ऐसे में लाल संकेत का मतलब होता है कि व्यक्ति का आपराधिक रिकार्ड है और उसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देती है, जबकि हरे संकेत का मतलब है कि कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

1000 सीसीटीवी से निगरानी

लाल किले और उसके आस-पास के इलाकों की निगरानी के लिए लगभग 1,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें फेशियल रिकग्निशन सिस्टम वाले कैमरे भी शामिल हैं। स्मारक के अंदर एक हाईटेक सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से पुलिसकर्मी और तकनीकी दल चौबीसों घंटे इलाके पर नजर रख रहे हैं।

ड्रोन से होगी मॉनीटरिंग

पुलिस ने बताया कि इस निगरानी नेटवर्क का इस्तेमाल लाल किले के बाहर कई किलोमीटर के इलाके पर नजर रखने के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊंचे मंचों समेत अहम जगहों पर स्राइपर तैनात किए जाएंगे और किसी भी अनधिकृत हवाई गतिविधि को रोकने के लिए ह्यएंटी-ड्रोन सिस्टमह्ण भी लगाए गए हैं।

उत्तरी जिला कंप्यूटर प्रकोष्ठ के तहत स्वतंत्रता दिवस का जश्न सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए गृह मंत्रालय की ह्यस्मार्ट पुलिसिंग पहल के तहत ये इंतजाम किए जा रहे हैं। इस साल लाल किले पर कार्यक्रम का विषय वंदे मातरम है। सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को स्मारक के आस-पास पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: FSSAI के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे Old Monk और McDowell’s के निर्माता, क्या है पूरा मामला?

McDowell’s No. 1 और Old Monk के निर्माताओं ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। FSSAI ने McDowell’s No. 1 सेलिब्रेशन मैच्योर्ड रम और Old Monk के नए स्टॉक को तैयार करने और इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। पढ़िए पूरी खबर…