Congress Foundation Day : कांग्रेस पार्टी (Congress) अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। इस यात्रा से भाजपा घबरा गयी है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है।
Mallikarjun Kharge ने कहा “कांग्रेस को मिली संजीवनी”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की कई उपलब्धियां गिनाई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी है। देश भर में फैले हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से संजीवनी मिली है। यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे आज हमारे विरोधियों में घबराहट पैदा हुई है।
Congress ने जारी किया वीडियो
कांग्रेस पार्टी ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें कांग्रेस के संघर्षों के इतिहास और कैसे यह दशकों बाद भी कांग्रेस आज मौजूद है इस बारे में बताया गया है। कांग्रेस की विचारधारा कल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी और आज भी बहुत महत्वपूर्ण है। कल इसी विचारधारा के बल पर हमने अंग्रेजों को भगाकर अपने अधिकारों की लड़ाई जीती थी, आज भी इसी विचारधारा के बल पर हम देश से अन्याय और नफरत का खात्मा करेंगे।
इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।
Ashok Gehlot ने भी दिया बयान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही गर्व का दिन है। लंबा सफर तय कर कांग्रेस पार्टी की स्थापना को 137 साल हो गए है। 137 साल के बलिदान का गौरवशाली इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जिक्र करते हुए कहा 50 साल में पहली बार दलित वर्ग का एक व्यक्ति हमारी पार्टी का अध्यक्ष बना है।