महिलाओं की अलमारी में साड़ियों और सूट का एक बड़ा कलेक्शन होता है, जिसमें कॉटन के कपड़े भी शामिल होते हैं। इसके अलावा, कॉटन के शर्ट, कुर्ते और अन्य कपड़े भी खूब पसंद किए जाते हैं। खासकर गर्मियों में कॉटन के कपड़े पहनना काफी आरामदायक माना जाता है, क्योंकि ये आमतौर पर पसीना सोखने में मदद करते हैं और त्वचा को हवा लगने देते हैं। लेकिन जो भी आप कॉटन के कपड़े पहन रहे हैं, क्या वह शुद्ध है या मिलावटी। कई बार दुकानदार कॉटन के नाम पर मिलावटी कॉटन के कपड़े थमा देते हैं।
कपड़े की बनावट और चमक देखकर असली कॉटन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। बाजार में मिलने वाला 100 प्रतिशत कॉटन के अलावा कॉटन-पॉलिएस्टर मिश्रित कपड़े भी मिलते हैं। कुछ कपड़े दिखने में तो सूती जैसे लगते हैं, लेकिन उनमें दूसरे रेशों की मिलावट हो सकती है। हालांकि, कुछ आसान तरीके हैं जिनकी मदद से आप शुद्ध कॉटन की पहचान कर सकते हैं।
1- कपड़े को छूकर देखें
कॉटन के कपड़े की पहचान उसे छूकर भी कर सकते हैं। आमतौर पर असली कॉटन छूने पर मुलायम और आरामदायक एहसास देता है। हालांकि, थोड़ी खुरदरी या एकदम चिकनी भी हो सकती है। कई बार छूने पर ज्यादा चिकना, फिसलन वाला या कृत्रिम एहसास देता है। हालांकि, कपड़े को छूकर केवल अंदाजा लगाया जा सकता है। इसकी सही पहचान के लिए दूसरे तरीकों को भी अपनाना चाहिए।
2- कपड़े की बुनावट और सतह
कॉटन के रेशों से बने कपड़े में अक्सर सतह पर बहुत बारीक रेशे दिखाई देते हैं। वहीं, कुछ सिंथेटिक कपड़ों की सतह अधिक एकसमान और चमकदार हो सकती है। कपड़े को रोशनी के सामने करके देखें। उसकी बुनावट, धागों की मोटाई और सतह पर मौजूद बारीक रेशों पर ध्यान दें। यदि कपड़ा बहुत ज्यादा चमकदार है, तो हो सकता है कि उसमें पॉलिएस्टर या कोई दूसरा रेशा मिला हो।
3- लेबल से करें पता
कपड़ा खरीदते समय उसका लेबल जरूर देखें। लेबल पर आमतौर पर कपड़े में इस्तेमाल किए गए रेशों की जानकारी दी जाती है। 100 प्रतिशत है, तो मतलब शुद्ध सूती कपड़ा है। वहीं, 60 प्रतिशत कॉटन और 40 प्रतिशत पॉलिएस्टर लिखा है तो इसका मतलब में इसमें दोनों रेशों का मिश्रण है।
4- मुट्ठी में दबाकर देखें
कॉटन और पॉलिएस्टर में अंतर समझने के लिए कपड़े को हल्के से मुट्ठी में दबाकर छोड़ सकते हैं। सामान्य तौर पर दबाने पर सिलवटें पड़ सकती हैं और कपड़ा छोड़ने के बाद भी वे कुछ समय तक दिखाई दे सकती हैं। वहीं, पॉलिएस्टर पर सिलवटों को बेहतर तरीके से संभालता है। दबाने के बाद कपड़ा पहले की स्थिति में लौट सकता है।
5- पानी आ सकता है काम
शुद्ध सूती कपड़े की पहचान करने के लिए पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर कॉटन के रेशे नमी सोख सकते हैं, जबकि पॉलिएस्टर के रेशे पानी कम सोखते हैं। इसके लिए कपड़े के एक छोटे, छिपे हुए हिस्से पर पानी की एक बूंद डालकर जांच कर सकते हैं। सूती कपड़े पर जहां पानी पड़ता है वहां का रंग हल्का गहरा दिख सकता है।
6- कपड़े की चमक और रंग
कपड़े के रंग और चमक से भी रेशों की शुद्धता की जांच की जा सकती है। सामान्य सूती कपड़ों में हल्की या कम चमक हो सकती है, जबकि कुछ पॉलिएस्टर कपड़े अधिक चमकदार दिखाई देते हैं। लेकिन कॉटन पर विशेष फिनिशिंग की जाए या उसे साटन जैसी बुनावट में तैयार किया जाए, तो वह भी चमक सकता है।
7- शरीर पर रखकर देखें
कपड़े को शरीर पर रखकर भी इसकी गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। इसे हाथ या बांह पर रखकर देखें कि यह त्वचा के संपर्क में कैसा महसूस होता है। आमतौर पर कॉटन नमी सोखने में अच्छा होता है और गर्म मौसम में आरामदायक लग सकता है। हालांकि, कपड़ा खरीदते समय चमक और रंग के साथ बुनावट, लेबल और दूसरे संकेतों से भी तुलना करनी चाहिए।
यह भी पढें
असली बनारसी साड़ी की पहचान, खरीदते समय काम आ सकते हैं ये ट्रिक्स
