बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को ये योगगुरू सिखाते हैं योगा, जानिए इनके नाम
Bollywood Celebrity Yoga Trainers: कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपनी स्ट्रेस कम करने के लिए योगा करते हैं। आइए जानते हैं उन योग-गुरू के बारे में जो बॉलीवुड सेलेब्स को योगा सिखाते हैं।

Yoga Gurus of Bollywood celebrities: जब बात फिटनेस की आती है तो बॉलीवुड सबसे आगे रहता है। जहां बॉलीवुड के अधिकांश सेलेब्स के लिए जिम एक सहारा है, वहीं अधिक से अधिक बॉलीवुड सेलेब्स योगा पर भी स्विच कर रहे हैं ताकि उनकी बॉडी पूरी शेप में रहे। इन सभी सेलेब्स को योगा सिखाने के पीछे बहुत से योग-गुरू हैं। सेलेब्स अपनी फिटनेस के लिए जिम जाने से लेकर डाइटिंग से लेकर योगा तक का पूरा ध्यान रखते हैं। योगा ना सिर्फ उन्हें एक फिट बॉडी देता है बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अपनी स्ट्रेस कम करने के लिए योगा करते हैं। आइए जानते हैं उन योग-गुरू के बारे में जो बॉलीवुड सेलेब्स को योगा सिखाते हैं।
अनुष्का परवानी:
सेलिब्रिटी योग ट्रेनर अनुष्का परवानी कई बॉलीवुड सेलेब्स की पसंदीदा रही हैं। अनुष्का ने अपनी मां की देखरेख में योगा सिखा। वह काफी कम उम्र में योगा करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मलाइका अरोरा, करीना कपूर खान, जैकलीन फर्नांडिस, अमृता अरोड़ा, तुषार कपूर, सोनल चौहान, ज़रीन खान, महेश भूपति और रकुल प्रीत सहित कई सेलेब्स को योगा सिखाया है।
डीन पांडे:
चिक्की पांडे की पत्नी और चंकी पांडे की भाभी, डीन पांडे उन पहले कुछ योगा ट्रेनर में से एक हैं जिन्होंने मुंबई में एंटीग्रेविटी योग की शुरुआत की। उनकी क्लाइंट लिस्ट में बिपाशा बसु, लारा दत्ता, बॉबी देओल, कुणाल कपूर और अभय देओल जैसी हस्तियां शामिल हैं।
पायल गिडवानी तिवारी:
एक प्रमाणित प्रशिक्षक, पायल गिडवानी ने करीना कपूर खान, सैफ अली खान, मलाइका अरोरा खान, फरहान अख्तर, जैकलीन फर्नांडिस, दिवंगत श्रीदेवी कपूर, रतन मुखर्जी और कई अन्य हस्तियों को योगा सिखाया है। वह एक इंटीरियर डिजाइनर थीं लेकिन बाद में योगा में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया।
राधिका करले:
टेक्सास वूमेंस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन से पोषण और आहार विज्ञान में मास्टर डिग्री लेने वाली राधिका कारले पोषण विशेषज्ञ, व्यक्तिगत प्रशिक्षक, योग और पिलेट्स प्रशिक्षक के रूप में फिटनेस के क्षेत्र में भी एक विशेषज्ञ हैं। उनके सेलिब्रिटी क्लाइंट्स में सोनम कपूर, नरगिस फाखरी, किर्थिगा रेड्डी, तान्या घावरी और रिया कपूर शामिल हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App