Stretch Marks से हैं परेशान तो कैस्टर ऑयल आ सकता है काम, जानिये कैसे करें इस्तेमाल
How to remove stretch marks: नियमित रूप से सुबह और रात में इस तेल से मालिश करके स्ट्रेच मार्क्स से निजात मिल सकता है।

Tips to remove stretch marks: पिंपल्स और रफ स्किन की परेशानी के अलावा एक और स्किन संबंधित परेशानी से आए दिन लोगों का सामना होता है। स्ट्रेच मार्क्स, जो आमतौर पर पेट, जांघ, कुल्हे और पीठ पर दिखाई देते हैं। ये अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद या फिर वजन बढ़ने या फिर घटने से जो मांसपेशियों में खिंचाव आता है, उसके कारण होते हैं। वहीं, स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से हटाने के लिए बहुत ही कम उपाय मौजूद हैं। हालांकि, इंटरनैशनल जर्नल ऑफ साइंस ऐंड रिसर्च में पब्लिश एक शोध के अनुसार इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में कैस्टर ऑयल मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे-
स्ट्रेच मार्क्स आने से रोकता है: कैस्टर ऑयल यानि कि अरंडी का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मददगार होते हैं। स्ट्रेच मार्क्स आने का एक कारण ये फ्री रैडिकल्स भी होते हैं। ऐसे में, कैस्टर ऑयल का सही समय पर इस्तेमाल करने से ये स्ट्रेच मार्क्स को आने से पहले ही रोक देगा।
ड्राय स्किन को करता है मॉइश्चर: इस अध्ययन के अनुसार, 90% कैस्टर ऑयल में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जिसे रिसिनोलेइक एसिड कहा जाता है।। ये एसिड स्किन को कंडीशनिंग प्रदान करता है जिससे त्वचा में मॉइश्चर बना रहता है। यही कारण है कि इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स उतने ज्यादा क्लियर नहीं होते हैं।
त्वचा को करता है मजबूत: कैस्टर ऑयल में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट में जितनी भी इलास्टिसिटी होती है, वो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाने में मददगार होती है। इस कारण जब मांसपेशियों में खिंचाव होता है तो स्किन में जल्दी उसके निशान नहीं बनते हैं।
तेजी से कम होते हैं निशान: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, कैस्टर ऑयल टिश्यू ग्रोथ को बढ़ावा देता है। साथ ही, डेड सेल्स को कम करने में भी मददगार होता है। डेड सेल्स इन निशानों को जल्दी ठीक नहीं होने देते। ऐसे में अरंडी के तेल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स को ठीक होने में कम समय लगता है।
कैसे करें इस्तेमाल: बेहतर परिणाम के लिए कैस्टर ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित जगहों पर लगाना चाहिए। इसके बाद कुछ देर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में त्वचा की मालिश करें। कुछ देर लगाए रखें और फिर इसे धो लें। नियमित रूप से सुबह और रात में इस तेल से मालिश करके स्ट्रेच मार्क्स से निजात मिल सकता है।