Winter clothes storage tips: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है। सर्दियां कम होने लगी हैं। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़े पैक करने शुरू कर दिए हैं। कई बार गर्म कपड़ों को रखने के बाद जब दोबारा सर्दी आने पर बाहर निकाला जाता है तो उनमें अजीब सी महक आने लगती है। कपड़ों को अच्छे से फोल्ड करके रखने के बाद भी उनमें सिकुड़न आ जाती हैं। ऐसे में सर्दियों के कपड़ों, ऊनी कपड़ों, जैकेट को पैक करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप इन समस्याओं से बच सकें। आइए जानें इनके बारे में।

अच्छे से साफ करके ही रखें

कभी भी कपड़ों को बिना धोए या गंदा न रखें। ऐसा करने से उनके बैक्टीरिया पनप सकते हैं। साथ ही फंगस या बदबू हो सकती है। सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करने से पहले अच्छी तरह साफ जरूर कर लें। कपड़े को धोएं या ड्राई क्लीन करवाएं।

धूप जरूर दिखाएं

गर्म कपड़ों स्टोर करने से पहले आप उन्हें धूप जरूर दिखाएं। ऐसा करने से उनके वैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही हल्की-फुल्की महक भी हट जाती है।

सही तरीके से करें फोल्ड

सर्दियों के कपड़े मोटे होते हैं ऐसे में इन्हें जहां भी रखा जाए वहां बहुत स्पेस कवर कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें बैग या बैड जहां भी रखें अच्छी तरह के फोल्ड कर लें।

सर्दियों के कपड़े इस तरह करें स्टोर

धोने-सुखाने के बाद भी कई बार सर्दियों के कपड़ों में महक आ जाती है। इससे बचने के लिए आप उन्हें कॉटन बैग या सूती कपड़े में लपेट कर रख सकती हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।