Tomato Plant Care Tips: आजकल होम गार्डनिंग का शौक काफी बढ़ गया है जिसके चलते लोग अपने घरों में ही कई तरह के पौधे लगाते हैं। प्याज, हरी मिर्च, तोरई, लौकी और लहसुन जैसी सब्जियां घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं। टमाटर भी इन्हीं में से एक है, जिसे कई लोग लगाना पसंद करते हैं। हालांकि इन्हें लगाना आसान है, लेकिन फिर भी कई बार कुछ समस्याएं इस पौधे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं।

कई बार आपने देखा होगा कि टमाटर के पौधे की पत्तियां पीला हो रही हैं। धीरे-धीरे पत्तियां पीली होने के बाद झड़ने भी लगती हैं। जिसकी वजह से टमाटर की पैदावार पर असर पड़ सकता है। यह समस्या कई बार फफूंद के संक्रमण से जुड़ी हो सकती है। अगर आपके गार्डन में लगे टमाटर के पौधे में भी इस तरह की समस्या दिख रही है, तो इसके पीछे का कारण जानकर देखभाल के तरीकों में बदलाव किया जा सकता है।

पौधे की पत्तियां पीली होने का कारण

लगातार बारिश हो सकती है वजह

बारिश के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि टमाटर के पौधे की पत्तियां पीली होने लगती हैं और पत्तियों के बीच में छोटे-छोटे काले दाग भी दिखते हैं। नमी और पानी की बढ़ती मात्रा की वजह से यह समस्या हो सकती है।

धूप की कमी

अगर टमाटर के पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिल रही है, तो इसके पत्ते पीले होना शुरू हो सकते हैं। ऐसे में पौधे को उस जगह रखें जहां से उसे पर्याप्त धूप मिल सके। इससे पौधा स्वस्थ रहेगा और टमाटर की पैदावार भी अच्छी हो सकेगी।

पोषण की कमी

कई बार पोषण की कमी की वजह से टमाटर के पत्ते पीले पड़ सकते हैं। आयरन, सल्फर या नाइट्रेजन की कमी से जड़ें कमजोर होने लगती हैं और पत्तियां पीली होना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप मिट्टी को चेक करें और कम से कम हर 15 दिन में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

देखभाल के तरीके

कीड़ों से बचाव

कई बार लगातार बारिश की वजह से पीली होकर झड़ने लगती हैं। बारिश के कारण फफूंद से पत्तियां पीली हो सकती हैं। ऐसे में पौधे की देखभाल करें और समय-समय पर खाद का उपयोग करें।

पानी देने का तरीका

खासतौर पर बारिश के मौसम में मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती। इससे जड़ें सड़ सकती हैं और निचली पत्तियां पीली हो सकती हैं। ऐसे में मिट्टी सूख जाने के बाद ही पौधे को पानी दें और गमले या मिट्टी में जलभराव होने से रोकें।

पोषण की कमी पूरी करें

टमाटर के पौधे की पत्तियां कई बार पोषण की कमी से भी पीली हो सकती हैं। ऐसे में जैविक खाद का उपयोग करें जिससे पौधे की ग्रोथ बेहतर होगी और पैदावार भी बढ़ सकेगी। इसके साथ ही नियमित देखभाल पौधे को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।