इस वक्त उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, दो-तीन दिनों से मौसम में थोड़ा बदला है जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन तापमान इतना भी कम नहीं हुआ है कि सिर्फ पंखे या कूलर में काम चल सके। बढ़ते तापमान में गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली बिजली उपकरणों में से एक एयर कंडिशनर भी है। कमरे को ठंडा रखने और घर के वातावरण को आरामदायक बनाने में AC अहम भूमिका निभाता है।
हालांकि, एसी चलाने पर बिजली की खपत अधिक होती है, जिसका असर हमारी जेब पर भी पड़ता है। लेकिन कुछ चीजों को ध्यान में रखा जाए तो बिल में थोड़ी कटौती जा सकती है। स्प्लिट एसी में सबसे बड़ी परेशानी लोगों को इसके आउटडोर यूनिट को लगवाने में होती है। दरअसल, कई बार समझ नहीं आता कि इसे कहां लगवाएं। अगर एसी का आउटडोर यूनिट सही जगह पर नहीं लगा हो, तो इसके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और साथ ही कई बार बिजली की खपत में भी असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं एसी का आउटडोर यूनिट कहां लगवाना चाहिए।
अगर एसी का आउटडोर यूनिट सही जगह न लगा हो, तो इससे कूलिंग पर भी असर पड़ता है। एसी अपनी पूरी क्षमता के अनुसार कूलिंग नहीं कर पाती है।
छत पर लगाने का सही तरीका
एयर कंडिशनर आउटडोर यूनिट को लगाने का सबसे सही तरीका है छत पर इंस्टॉल करना। छत पर खुली जगह होने के चलते यूनिट को बेहतर एयरफ्लो मिलता है, जिससे गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और मशीन ओवरहीट भी नहीं होती है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि यूनिट धूप में न रखी हो। तेज धूप पड़ने से यूनिट के ऊपर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में इसे छत पर शेड वाली जगह पर लगवाना चाहिए। इसके साथ ही इंस्टॉलेशन मजबूत स्टैंड पर हो, ताकि कंपन और आवाज कम हो।
Also Read
शाम होते ही तपने लगता है घर का फर्श, ठंडा रखने के लिए अपनाएं सिंपल तरीके
दीवार पर लगाने का सही तरीका
अपार्टमेंट और अन्य कई घरों में AC आउटडोर यूनिट को दीवार पर लगवाया जाता है। दीवार पर लगाने से जगह की बचत होती है और आमतौर पर पाइपिंग की लंबाई भी कम हो जाती है। दीवार पर यूनिट लगवाते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर्याप्त वेंटिलेशन हो। इससे यूनिट सही तरीके से काम करती है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है। वहीं, अगर बहुत बंद जगह या संकरी गैलरी में आउटडोर यूनिट को लगवाने से बचना चाहिए, इससे कूलिंग प्रभावित हो सकती है जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है।
फर्श पर लगवाना चाहिए या नहीं
काफी लोग ऐसे हैं जो आउटडोर यूनिट को जमीन पर भी लगवाते हैं। लेकिन इससे कई सारे खतरे बढ़ जाते हैं। दरअसल, जमीन पर धूल, बारिश और पानी का खतरा अधिक रहता है। इससे पानी भरने और जंग लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे यूनिट जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में यूनिट को सीधे जमीन पर रखने के बजाए ऊंचे प्लेफॉर्म पर लगाना सही माना जाता है।
कुल मिलाकर AC का आउटडोर यूनिट को किसी ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां हवा का सही प्रवाह बना रहे और धूप, धूल व पानी का असर कम हो। सही जगह पर लगाया गया आउटडोर यूनिट एसी की कूलिंग को बेहतर करता है और साथ ही मशीन लंबे समय तक ठीक तरह से काम करता है।
डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी पर आधारित है। AC के आउटडोर यूनिक की इंस्टॉलेशन के लिए हर घर की परिस्थितियां अळग हो सकती हैं। इसलिए यूनिट लगवाने से पहले किसी योग्य तकनीशियन या AC एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Also Read
कूलर से आ रही है गर्म हवा, कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आसान 7 तरीके
