What is Gen-Z Silent Luxury: पुरानी पीढ़ी की सोच के मुकाबले जेनरेशन-जी की सोच की दुनिया बिल्कुल अलग मानी जाती है। खाने-पीने की आदतों से लेकर रिश्ते निभाने के तरीके और फैशन-स्टाइल तक, हर चीज में उनका नजरिया बदलता हुआ दिखाई देता है। कई ऐसे शब्द हैं जो Gen-Z के बीच काफी प्रचलित हैं, लेकिन पुरानी पीढ़ी इससे काफी हद तक अपरिचित है। सिर्फ बोलचाल ही नहीं, बल्कि काम करने का तरीका, नौकरी को लेकर सोच और रहन-सहन का अंदाज भी Gen-Z काफी हद तक अलग है। वे आरामदायक और अपनी पसंद के हिसाब से लाइफस्टाइल अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं।
खूब ट्रेंड में है साइलेंट लग्जरी
Gen-Z के बीच ‘साइलेंट लग्जरी’ (Silent Luxury) शब्द काफी प्रचलित है। इसे ‘क्वाइट लग्जरी’ (Quiet Luxury) या ‘स्टेल्थ वेल्थ’ (Stealth Wealth) भी कहा जाता है। यह एक फैशन ट्रेंड है, जो आपके सोच से बिल्कुल परे है। आइए जानते हैं इसका मतलब और किस तरह Gen-Z इसे अपनी स्टाइल और लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रही है।

बदल चुका है फैशन का दौर
फैशन के ट्रेंड समय-समय पर बदलते रहते हैं। असल में देखा जाए तो लोग अक्सर सिनेमा और वेस्टर्न कल्चर से प्रभावित होकर नए स्टाइल अपनाते हैं। फिल्मों में अभिनेत्री या अभिनेता द्वारा पहने गए कपड़े, चाहे वो गर्मियों के हों, सर्दियों के या पार्टी वियर, अक्सर जल्द ही ट्रोंड बन जाते हैं। खासकर युवा वर्ग ऐसे फैशन को तेजी से अपनाता है और उसे अपनी रोजमर्रा की स्टाइल का हिस्सा बना लेता है। जहां किसी जमाने में व्यक्तित्व की पहचान विचारों और व्यवहार से की जाती थी, तो वहीं आज के आधुनिक दौर में कपड़े और स्टाइल भी पहचान का अहम हिस्सा बन गए हैं। अब लोग अपने पहनावे के जरिए न केवल अपनी पसंद दिखाते हैं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल को भी व्यक्त करते हैं।

क्या है साइलेंट लग्जरी
साइलेंट लग्जरी एक ऐसा फैशन ट्रेंड है, जो दिखावे से बिल्कुल अलग सादगी और क्लास पर आधारित है। इसमें बड़े-बड़े लोगो, चमक-दमक या भड़कीले डिजाइनों की बजाय सादे, हाई क्वालिटी और टाइमलेस स्टाइल को ज्यादा महत्व दिया जाता है।
Also Read
लिली पैडिंग ट्रेंड: Gen Z का स्मार्ट करियर ग्रोथ तरीका, जानें कैसे लेते हैं फैसले
साधारण लेकिन क्लासी हो
एक ओर जहां आज के जमाने में लोग खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए महंगे-महंगे ब्रांड के कपड़े, जूते, घड़ी और अन्य फैशन की चीजें कैरी करना पसंद करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ बड़े और सफल लोग बेहद साधारण जिंदगी जीते नजर आते हैं। उदाहरण के तौर पर मार्क जुकरबर्ग, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स से लेकर सुंदर पिचाई तक, जैसे दुनिया बदलने वाले लोग साधारण सी टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आते हैं। उनके स्टाइल में दिखावे की बजाय सादगी और कम्फर्ट झलकता है। कुछ ऐसी ही लाइफस्टाइल आज की जेनरेशन-जी भी पसंद कर रही है, जहां महंगे लोगो या चमक-दमक की जगह मिनिमल, क्लासी और आरामदायक कपड़ों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

ब्रांड मायने नहीं रखता
जहां एक पीढ़ी कपड़े के अच्छे ब्रांड पर विश्वास करती है, तो वहीं साइलेंट लग्जरी में ब्रांड की जगह कपड़े की क्वालिटी को महत्व दिया जाता है। कम पैसा लगाकर अच्छी चीज पहने। इस पर किसी ब्रांड का ठप्पा नहीं दिखता, लेकिन कपड़े से लेकर सिलाई तक काफी मजबूत होती है। इसमें चटकदार डिजाइन से ज्यादा साधारण स्टाइल को महत्व दिया जाता है। इस स्टाइल में न्यूट्रल या हल्के रंग जैसे बेज, ग्रे, व्हाइट या ब्लैक ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो बिना ज्यादा ध्यान खींचे भी एलिगेंट लुक देते हैं।

किस तरह के होते हैं साइलेंट लग्जरी सोच वालों के कपड़े
साइलेंट लग्जरी में भड़कीले एलिमेंट या अनावश्यक पैटर्न नहीं होते हैं। फैब्रिक की क्वालिटी भी इसमें बेहद अहम होती है। लिनन, वूल और सिल्क जैसे प्रीमियम मटेरियल इस्तेमाल किए जाते हैं, जो दिखने में सादे होते हैं लेकिन पहनने पर क्लास और कम्फर्ट दोनों देते हैं। यह ट्रेंड तेजी से बदलने वाले फैशन की बजाय टाइमलेस स्टाइल पर जोर देता है। आसान भाषा में समझें तो, जो लंबे समय तक ट्रेंड में रहे और हर मौके पर पहने जा सकें। कुल मिलाकर देखें तो Gen-Z के लिए फैशन सिर्फ दिखावा करने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह उनकी पर्सनल स्टाइल और कम्फर्ट से जुड़ा हिस्सा बन गया है।
Also Read
Gen Z के प्यार करने का नया तरीका, क्या है डेलुलु डेटिंग और कैसे तय होता है रिश्ता
