गर्मियों में गन्ने के जूस से भी कम कर सकते हैं वजन, जानिए कैसे
Sugarcane juice for Weight loss: गर्मियों के मौसम में सभी गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। स्वादिष्ट गन्ने के जूस में पोषक तत्व होने के साथ यह वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Sugarcane juice for Weight loss: गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना सभी को अच्छा लगता है। गन्ने के जूस में कम मात्रा में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसके अलावा यह मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से युक्त होता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से ना सिर्फ तुरंत ऊर्जा मिलती है बल्कि प्यास भी बुझ जाती है। गर्मियों में पसीने की वजह से इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। अगर इसका सही समय और सही मात्रा में सेवन किया जाए तो वजन कम किया जा सकता है। 100 ग्राम गन्ने के जूस में सिर्फ 270 कैलोरी होती है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे गन्ने का जूस वजन कम करने में कैसे मददगार होता है।
फैट फ्री होता है:
गन्ने के जूस में फैट नहीं होता है साथ ही यह प्राकृतिक रुप से मीठा होता है तो चीनी मिलाने की जरुरत नहीं होती है। जिसकी वजह से यह वजन कम करने में मदद करता है।
फाइबर होता है:
गन्ने के जूस में लगभग 13 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है। तो जब आप गन्ने का जूस पीते हैं तो इससे आपको 52 प्रतिशत तक डाइट्री फाइबर मिल जाता है। डाइट्री फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही इससे आपका पेट भी भरा रहता है। जिसकी वजह से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करता है:
मेटाबॉल्जिम एक प्रक्रिया होती है जिसमें भोजन ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती हैं। गन्ने के जूस में डिटॉक्सीफाइिंग गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। मेटाबॉल्जिम के बूस्ट होने से फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।
इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं:
कुछ लोग शरीर में सूजन होने की वजह से वजन कम नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करने के बाद भी व्यक्ति वजन कम नहीं कर पाता है। गन्ने का जूस पीने से लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से होने वाली सूजन से रोकथाम होती है। एक्सरसाइज करके, डाइट फॉलो करके और गन्ने के जूस के सेवन से वजन कम किया जा सकता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।