Karwa Chauth 2019: इस करवाचौथ सोनम कपूर और आलिया भट्ट के स्टाइल में पहन सकती हैं साड़ी
Karwa Chauth 2019 trending dresses, outfits, lahanga, saree, lahanga saree, makeup: इस साल करवा चौथ पर आप आलिया भट्ट, सोनम कपूर के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस की तरह आउटफिट पहन सकती हैं और तैयार हो सकती हैं।

Karwa Chauth 2019 dresses, outfit, date, timing, muhurat: इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर 2019 को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि यदि विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, तो उनके पति की लंबी उम्र बढ़ती है। यह भी कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से दाम्पत्य जीवन में आनंद और खुशियां आती हैं। करवा चौथ दिवस हर साल कार्तिक महीने के 4वें दिन पड़ता है। करवा चौथ के दिन, जो कि उत्तर भारत में मनाया जाता है, में लगभग दस करोड़ महिलाएं अपने पति की भलाई और लंबी आयु के लिए ना तो भोजन और ना ही जल ग्रहण करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं सुंदर कपड़ें और ज्लेवरी पहनती हैं और दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस साल आप आलिया भट्ट, सोनम कपूर के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस की तरह आउटफिट पहन सकती हैं और तैयार हो सकती हैं।
आलिया भट्ट- आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह अपने आउटफिट्स के लिए भी काफी फेमस हैं। खासतौर पर एथनिक कपड़ों को लेकर। इस करवा चौथ आप आलिया के जैसी साड़ी ट्राय कर सकती हैं। यह काफी ट्रेंडिंग, सिंपल और क्लासी होते हैं।
सोनम कपूर- सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन डीवा के नाम से जाना जाता है। वह हमेशा अलग-अलग तरीके से आउटफिट्स ट्राय करती हैं। कभी साड़ी के साथ बेल्ट या श्रग पहनती हैं तो कभी लहंगा और क्रॉप टॉप। अगर इस करवा आप कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो सोनम कपूर की स्टाइलिंग सेंस को फॉलो कर सकती हैं। उन्होंने कई ऐसी साड़ियां भी पहनीं हैं जिसे आप इस करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं।
करीना कपूर – अगर बात करें बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर की तो वो भी किसी से कम नहीं हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस भी काफी अटरैक्टिव हैं। कई ऐसे त्योहारों पर उन्होंने ऐसी साड़ियां पहनीं हैं जिसे आप इस करवा चौथ ट्राय कर सकती हैं। अगर आप उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करेंगी तो आपको पता चलेगा कि वह कैसी साड़ियां पहनती हैं।
कैटरीना कैफ – कैटरीना कैफ भी काफी डिजाइनर साड़ियां पहनती हैं। साड़ियों के साथ अक्सर वह भी एक्पेरिमेंट करते रहती हैं। हालही में उन्होंने लहंगा साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आप भी इस करवा चौथ ऐसा कुछ ट्राय कर सकती हैं।