Hair Care Tips For Monsoon: मानसून अपने साथ हरियाली, ठंडी हवाएं और सुहावना मौसम लेकर आता है। हालांकि, इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं, जैसे बालों का झड़ना, रूसी, उलझन और बालों का टूटना। बढ़ती नमी और बार-बार होने वाली बारिश के कारण बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल और कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ, मजबूत और खूबसूरत बने रहें।

स्कैल्प साफ रखना है जरूरी

बारिश के मौसम में पसीना, धूल और नमी की वजह से स्कैल्प में गंदगी जमा हो सकती है। जिससे बालों की जड़े कमजोर हो सकती हैं। इसलिए कम से कम हफ्ते में दो या तीन बार शैंपू से बालों को साफ करें।

ज्यादा बालों को गीला न रखें

बारिश में भीगने के बाद बालों को लंबे समय तक गीला रखने की भूल न करें। इससे फंगल इंफेक्शन और बालों के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। इसलिए बालों को बारिश के पानी से बचाकर रखें और अगर बाल गीले हो जाएं तो उन्हें घर जाकर पानी से धो लें।

तेल लगाने का तरीका

बालों का ध्यान रखने के लिए कई लोग ज्यादा तेल लगा लेते हैं जिसकी वजह से धूल-मिट्टी और गंदगी बालों पर चिपक जाती है। इसलिए बालों को धोने से कुछ घंटे पहले ही तेल लगाएं और फिर बालों को शैंपू करें।

बरतें ये सावधानियां

सिंपल हेयर स्टाइल रखें

मानसून के दौरान हेयर स्टाइल को ज्यादा टाइट न रखें। ऐसे में ढीली चोटी या लूज बन बना सकते हैं जिससे बाल अगर गीले भी होते हैं तो ये जल्दी सूख जाएंगे।

माइल्ड शेंपू का इस्तेमाल

बालों को गंदगी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के लिए माइल्ड शेंपू का इस्तेमाल करें। बालों को झड़ने और टूटने से बचाने के लिए इन्हें नियमित रुप से साफ रखें।

बारिश के पानी से बालों को बचाएं

बारिश का पानी बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और लंबे समय तक बालों को गीला रखने से ये ज्यादा टूटते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान बालों को बार-बार गीला होने से बचाने के लिए अपने साथ छाता रखें।

तकिया कवर बदलना

कई लोग एक ही तकिए कवर को कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से भी बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए समय-समय पर तकिए कवर को बदलना चाहिए।