हाथों को खूबसूरत बनाने में नेल पेंट बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। जब भी हम किसी फंक्शन, पार्टी, ऑफिस, कॉलेज या शादी में जाने के लिए तैयार होते हैं तो आउटफिट, मेकअप और ज्वेलरी पर पूरा ध्यान देते हैं और साथ ही हाथों को सुंदर दिखाने के लिए नेल पेंट भी लगाते हैं। लेकिन कई बार गलत रंग का नेल पेंट लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट का कलर चुन सकती हैं जो ज्यादा हाथों को अट्रैक्टिव और खूबसूरत दिखाते हैं। अगर आप भी नेल पेंट कलर को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आइए, जानते हैं कि अलग-अलग स्किन टोन के लिए कौन-से नेल पेंट शेड अच्छे लग सकते हैं।

फेयर स्किन टोन

अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो ऐसे में सॉफ्ट बेरी, वाइन रेड, बेबी पिंक, पीच, लाइट लैवेंडर, न्यूड, पेस्टल ब्लू और सॉफ्ट कोरल जैसे शेड खूबसूरत लग सकते हैं। अगर किसी पार्टी या खास मौके के लिए नेल पेंट चुन रही हैं, तो रेड, बरगंड़ी या वाइन कलर अच्छा शेड साबित हो सकते हैं।

डस्की स्किन टोन

अगर आपका स्किन टोन डस्की है तो गहरे और चमकीले रंग अच्छे लग सकते हैं। मैरून, बरगंड़ी, रॉयल ब्लू,डीप पर्पल और मेटैलिक गोल्ड जैसे शेड हाथों को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राइट कलर के नेल पेंट शेड भी ट्राई कर सकती हैं।

व्हीटिश स्किन टोन

गेहुआं रंग की त्वचा पर वॉर्म और रिच शेड्स अच्छे लग सकते हैं। रोज पिंक, कॉपर, प्लम, कोरल और चॉकलेट ब्राउन जैसे शेड्स हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्डन शिमर शेड भी हाथों पर अच्छा लग सकता है।

डीप स्किन टोन

डीप स्किन टोन पर बोल्ड और रिच कलर्स अच्छे लगते हैं। बरगंडी, कॉफी ब्राउन, नेवी ब्लू, डीप रेड और मेटैलिक कॉपर जैसे शेड को चुन सकती हैं। अगर आप लुक को थोड़ा यूनिक रखना चाहती हैं तो व्हाइट या नियॉन टोन वाले नेल पेंट लगा सकती हैं।

नेल पेंट खरीदते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए। कपड़ों के रंग, अवसर और अपनी पसंद का भी ध्यान रखें। साथ ही अच्छी क्वालिटी के नेल पेंट चुनें और लगाने से पहले नाखूनों पर बेस कोट का इस्तेमाल करें। इससे नेल पेंट लंबे समय तक टिका रहता है। अपनी स्किन टोन के अनुसार रंग चुनकर आप कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक को बेहतर बना सकती हैं।