Navratri Temple Decor Ideas: नवरात्रि में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो रही है। इस दिन कलश स्थापना होगी। वहीं 19 अक्टूबर को नवरात्रि का अंतिम दिन होगा और 20 तारीख को दशहरा है। ऐसे में हर कोई घर के साथ-साथ मंदिर की सफाई भी की जाती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान घर के मंदिर को सजाया जाता है। अगर आप मंदिर की सजावट को लेकर कंफ्यूजन है, तो यहां बताए गए तरीकों से आइडिया ले सकते हैं।
नवरात्रि के दौरान मंदिर को खूबसूरत और आकर्षक लुक देने के लिए फूलों, लाइटों और सजावटी चीजों की मदद ली जा सकती है। मंदिर अगर छोटा है, तो आगे की जगह का इस्तेमाल करके माता की चौकी लगाई जा सकती है और इसे सजाया जा सकता है।
लाल दुपट्टे से करें सजावट
माता रानी के मंदिर को सजाने के लिए महंगे डेकोरेशन की जरूरत है। घर पर रखी कुछ चीजों की मदद से भी आप मंदिर को आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए लाल दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में लाल दुपट्टा नहीं है, तो इसे बाजार से भी खरीद सकते हैं। इसे माता रानी की मूर्ति के पीछे लगाएं। इसके दोनों किनारों पर फूलों की लड़ियों को लटकाएं। ऊपर वाले हिस्से पर आम के पत्तों से तोरण बनाकर लटका सकते हैं।
फूलों की लड़ियां लगाएं
माता की मूर्ति जिस जगह रख रहे हैं, वहां पर पीछे की दीवार को सजाने के लिए फूलों की लड़ियां लगा सकते हैं। साथ में लाइटिंग से सजावट को आकर्षक और खूबसूरत बनाया जा सकता है। पास में एक बाउल में पानी रखें और उसमें ताजे गेंदे या गुलाब के फूलों को डाल दें। आसपास लाइटिंग की मदद से सजावट को सुंदर बनाया जा सकता है।
फूलों से रंगोली बनाएं
मंदिर को सजाने के लिए फूलों की रंगोली बनाई जा सकती है। आप मंदिर की जगह के अनुसार छोटी या बड़ी रंगोली बना सकते हैं। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो गेंदे के फूलों का एक बड़ा गोला बनाएं। इसके अंदर रंग-बिरंगे छोटे-छोटे फूलों को रख दें।
दीयों से करें सजावट
नवरात्रि रंग और उत्सव का त्योहार है, जिसे खास बनाने के लिए मंदिर को दीयों से सजाया जा सकता है। नवरात्रि के कुछ ही दिनों बाद दीवाली है, तो इस दीयों को दोबारा सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है। मंदिर के चारों तरफ दीयों को रखें। दीयों के अलावा आप कैंडल जलाकर भी सजावट कर सकते हैं।
मंदिर को अलग लुक देने के लिए छोटी-छोटी घंटियों को लगा सकते हैं। मंदिर के असापास छोटी घंटी सजावट में चार चांद लगा सकती हैं। इसके अलावा मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए फूलों, लाइट्स और कपड़े से पारंपरिक लुक दे सकते हैं।
