Coorg Travel Guide During Monsoon: देश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक कुर्ग मानसून के दौरान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन जुलाई से सितंबर के बीच हरियाली की चादर से घिरा रहता है। यह वजह है कि बारिश के मौसम में यहां ज्यादातर लोग घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कुर्ग या कोडागु कर्नाटक में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। मदिकेरी, कुर्ग का सबसे मुख्य और सबसे खूबसूरत पहाड़ी शहर है। यहां आप ओंकारेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध स्थल है। इस जगह आप सुबह के समय घूमने आ सकते हैं। इसके अलावा राजा सीट पार्क, मदिकेरी फोर्ट जैसी खूबसूरत जगहों का दीदार करना न भूलें।
घूमने का सही समय
कुर्ग का नजारा बारिश के मौसम में पूरी तरह बदल जाता है। यहां पर घने जंगल, धुंध से ढकी घाटियां और लगातार गिरती बारिश पूरे इलाके को रोमांटिक और शांतिपूर्ण बना देते हैं। जुलाई और अगस्त में कुर्ग की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस दौरान अब्बी फॉल्स, इरुप्पु फॉल्स और राजा सीट जैसे स्थान को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मानसून में हरियाली और बारिश का असली आनंद लेना चाहते हैं तो जुलाई में कुर्ग घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस समय कॉफी के बागान और प्रकृति की खूबसूरती अपने चरम पर होती है जो किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है।
हालांकि मानसून में घूमने का प्लान करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। भारी बारिश के कारण कुछ रास्तों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे में पर्यटकों को हल्के रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते और जरूरी दवाइयां साथ रखनी चहिए।
कुर्ग पहुंचने का तरीका
कुर्ग जाने के लिए आप हवाई यात्रा, रेल यात्रा और सड़क मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो बेंगलुरु और मैसूर से भी आसानी से जा सकते हैं। बता दें कि कुर्ग का अपना कोई रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट नहीं है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट मैसूर और मैंगलोर है जहां से आप आसानी से कुर्ग पहुंच सकते हैं।
कुर्ग मानसून में प्रकृति प्रेमियों और ट्रैवलर्स को एक यादगार अनुभव देता है। यहां की शांतिं, ताजगी और बारिश हर दिन को खास बना देती है। यही कारण है कि कुर्ग को दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।
