Himachal Pradesh CM Candidate 2022: कांग्रेस ने इस बार हिमाचल प्रदेश में करिश्मा किया है। यह अब लगभग तय है कि हिमाचल में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कई कांग्रेसी दिग्गजों ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश की है। इसलिए इस बात को लेकर उत्सुकता है कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा और कांग्रेस आलाकमान के मन में इस पद का असली दावेदार कौन है।
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) का नाम भी मुख्यमंत्री पद की सूची में सबसे आगे है। उनकी मां प्रतिभा सिंह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए उनके दावे को खारिज नहीं किया जा सकता है। विक्रमादित्य पहले ही कह चुके हैं कि हमारे परिवार ने हमेशा जनता को दिया है। कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। मुख्यमंत्री के संबंध में हाईकमान द्वारा लिया गया निर्णय सभी को मान्य होगा। आइए जानते हैं कि कौन हैं विक्रमादित्य सिंह-
कौन हैं विक्रमादित्य सिंह ?
33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे हैं। बीते वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया था। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के बिशप स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बीए किया है। साल 2016 में उन्होंने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। खेल के प्रति खास लगाव होने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साल 2007 में ट्रैप शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था।
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद कांग्रेस में सीएम पद के लिए सियासत तेज; देखें VIDEO
कौन हैं पूर्व सीएम वीरभद्र की बहु और विक्रमादित्य की पत्नी
हिमाचल प्रदेश में अर्की शाही परिवार उदयपुर शाही परिवार से संबंधित रहा है। अब इस परिवार में शिमला की बुशहर रियासत के वारिस विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh Marriage) भी शामिल हो गए हैं। जयपुर के कनोतागढ़ पैलेस में 08 मार्च 2019 को मेवाड़ के अमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह (Sudarshana Singh) संग सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। बता दें कि राजकुमारी सुदर्शना सिंह (Vikramaditya Singh’s Wife)ने सोफिया कॉलेज, मुंबई से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। सुदर्शना सिंह की शुरुआती पढ़ाई उदयपुर से हुई है। मूलरूप से सिंह राजस्थान के उदयपुर ताल्लुकात रखती हैं।
विक्रमादित्य सिंह कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh Property) के पास 101 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है। इसमें दो लाख रुपये नकद के अलावा सोना, चांदी के आभूषण, वाहन, एलआईसी और बैंक में बचत के अलावा 6.97 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव (Shimla Rural Vidhansabha Election) में विक्रमादित्य ने अपनी कुल संपत्ति 84 करोड़ 32 लाख 81 हजार 14 रुपये घोषित की थी। 2017 के मुकाबले संपत्ति में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। गाड़ियों में उनके पास 2018 मॉडल की टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 और Ford Endeavour-2016 मॉडल, नेक्सा इग्निस ज़ेटा-2019 मॉडल है। इसके अलावा इनके ऊपर कर्ज के रूप में करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपये है।
विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक करियर
साल 2013 में ही विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर शुरू हो गया और वहीं 2013 में ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में भी इन्हें शामिल किया गया। साथ ही इन्हें यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। विक्रमादित्य 2017 तक इस पद पर बने रहे। साल 2017 में विधानसभा चुनाव जीतकर शिमला ग्रामीण (Shimla Rural Assembly Seat) से विधायक बनें।
विक्रमादित्य को वीरभद्र (Virbhadra Singh) की मृत्यु के बाद 2021 में राजा बनाया गया था। विक्रमादित्य सिंह की माता रानी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वीरभद्र की पत्नी और रानी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने इस साल मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराया था। साल 2022 में हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट पर 13,860 मतों के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, वह अपनी मां प्रतिभा सिंह को हिमाचल का सीएम बनते देखना चाहते हैं।