Valentine day gift for her: रोज डे के साथ शुरू हुआ प्यार भरा सप्ताह वैलेंटाइन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 14 फरवरी को इसका सबसे खास और लास्ट डे वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। यह दिन प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे के बाद आता है। इस दिन कपल्स अपने-अपने तरीके से पार्टनर को प्यार जताने का प्रयास करते हैं। ऐसे में उन्हें स्पेशल करवाने के लिए कोई सरप्राइज प्लान करता है तो कोई यूनिक गिफ्ट देता है। अगर आपका बजट कम है तो भी आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को कुछ ऐसे गिफ्ट दे सकते हैं, जिन्हें देकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
कोलाज पोस्टर
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ यूनिक और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो आप कोलाज पोस्टर दे सकते हैं। इसमें आपकी सारी यादों को एक ही जगह देखकर वो इमोशनल हो जाएगी।
टेबल फोटो फ्रेम
ऑफिस डेस्क, ड्रेसिंग टेबल या बेडसाइड में रखने के लिए आप उसे टेबल फोटो फ्रेम दे सकते हैं। इसमें दोनों की फोटो या कोई प्यारा सा संदेश आप लिखवा सकते हैं।
कस्टमाइज्ड फ्रिज मैगनेट
किचन, फ्रिज या नोटिस बोर्ड पर अपनी फोटो प्रिंट करवाकर दे सकते हैं। इसे किचन, फ्रिज या नोटिस बोर्ड पर लगाया जा सकता है। यह रोजमर्रा की जिंदगी में यादें जोड़ देगा।
फोटो की-चेन
यह एक ऐसी छोटी सी चीज है जो हमेशा उनके साथ रहेगी। हर बार जब वह चाबी उठाएंगी तो आपकी याद ताज़ा होगी। इसे घर, कार या ऑफिस कहीं भी यूज किया जा सकता है।
स्किन केयर किट
वैलेंटाइन डे पर आप पार्टनर को स्किन केयर किट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें उसकी जरूरत और पसंद के अनुसार आप चीजों को चुन सकते हैं। यह उनके लिए उपयोगी साबित होगा।
