Valentines day 2026 gift idea: वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह होता है। शादीशुदा जोड़े भी इस खास मौके पर एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करते हैं। यूं तो वैलेंटाइन वीक में कपल्स गुलाब, चॉकलेट या टेडी गिफ्ट करते हैं।

इस बार आप कुछ स्पेशल और यादगार करने का सोच रहे हैं तो फिर अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को 22 कैरेट गोल्ड नोज रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर न केवल उसके चेहरे की खुशी देखने लायक होगी बल्कि लॉन्ग-लास्टिंग गिफ्ट को वो अपने साथ हमेशा रख पाएगी। आजकल सिंपल से लेकर स्टोन स्टडेड तक, गोल्ड नोज रिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां से आप डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं।

फुल डायमंड-लुक हाफ मून नोज रिंग डिजाइन

इसमें आधे चांद या C-शेप में छोटी-छोटी स्टोन लगी हुई नोज रिंग होती है। यह पार्टी वियर लुक या फिर तीज-त्योहार के लिए परफेक्ट रहेगी।

डबल लेयर स्टडेड नोज रिंग डिजाइन

आप गिफ्ट में देने के लिए दो लाइन यानी डबल लेयर स्टडेड नोज रिंग ले सकते हैं। यह प्रीमियम और रॉयल लगती है।

सिंपल मिनिमल गोल्ड नोज रिंग

यह दिखने में छोटी होती है। सादी गोल्ड नोज रिंग डेली वियर के लिए परफेक्ट रहती है। यह आपकी पार्टनर को पसंद आएगी।

स्लिम टेक्सचर्ड गोल्ड रिंग

वैलेंटाइन पर देने के लिए आप पतली गोल्ड नोज रिंग दे सकते हैं। यह हल्की कर्व्ड और क्लीन फिनिश में रहती है।

ड्रॉप स्टाइल स्टोन नोज पिन डिजाइन

छोटा स्टड और नीचे लटकता हुआ स्टोन होता है जो इसे काफी यूनिक और ट्रेंडी लुक देता है।

क्लासिक सिंगल स्टोन नोज पिन डिजाइन

इसमें एक छोटा स्टोन लगा हुआ होता है। यह गोल्ड पिन हर उम्र के लिए के लिए परफेक्ट है।

स्मॉल हूप नोज रिंग डिजाइन

यह छोटी हूप शेप में होती है। इससे काफी मॉडर्न और एलिगेंट लुक मिलता है। गिफ्ट में देने के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है।

मॉडर्न माइक्रो गोल्ड नोज रिंग डिजाइन

यह दिखने में बहुत पतली और मिनिमल होती है। यह वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट पर सूट करती है।