Valentine Week Days List 2026: प्यार के परिंदों का महीना वैलेंटाइन आने वाला है। इसका उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। यह ऐसा समय है जब दो दिल आपस में मिलते हैं। कोई अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए वैलेंटाइन वीक का इंतजार करता है तो कोई अपने पार्टनर के साथ इसे सेलिब्रेट करता है। दोस्तों से लेकर अपने चाहने वाले लोगों को भी इस सप्ताह में प्यारे उपहार देकर खुश करते हैं। वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है। इसमें हर दिन अलग-अलग खास दिन पड़ते हैं। इनके नाम और महत्व भी अलग होते हैं।
वैलेंटाइन वीक 2026 की लिस्ट-Valentine Week Days List 2026
| रोज डे (Rose Day 2026) | 7 फरवरी |
| प्रपोज डे (Propose Day 2026) | 8 फरवरी |
| चॉकलेट डे (Chocolate Day 2026) | 9 फरवरी |
| टेडी डे (Teddy day 2026) | 10 फरवरी |
| प्रॉमिस डे (Promise Day 2026) | 11 फरवरी |
| हग डे (Hug Day 2026) | 12 फरवरी |
| किस डे (Kiss Day 2026) | 13 फरवरी |
| वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2026) | 14 फरवरी |
Rose Day से होगी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत
रोज डे से वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत होगी। हर साल Valentine Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है। हर साल इसके पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। इसके बाद आता है प्रपोज डे जब लोग अपने मन की बात कहते हैं। फिर आता है चॉकलेट डे जब लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। इसके बाद टेडी डे मनाते हैं, फिर प्रॉमिस डे, इसके बाद हग डे, फिर किस डे और फिर वैलेंटाइंस डे। इस प्रकार से हम हर दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
