फरवरी का महीना शुरू होते ही प्रेमी और प्रेमिकाओं में प्यार और रोमांस की खुशबू घुलने लगती है। दरअसल, फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है, जिसमें कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहते हैं, तो इसकी तैयारी पहले से करना जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वैलेंटाइन वीक से पहले आपको किस तरह की तैयारियां कर लेनी चाहिए।

गिफ्ट प्लानिंग

वैलेंटाइन वीक में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को खास तरह के गिफ्ट देते हैं। ऐसे में इस दौरान गिफ्ट का खास महत्व होता है। वहीं, कई बार आखिरी समय में जल्दबाजी के कारण गिफ्ट की प्लानिंग सही से नहीं हो पाती है। ऐसे में जल्दबाजी से बचने के लिए पहले ही तय कर लें कि अपने पार्टनर को क्या देना है। आप उनकी पसंद के मुताबिक परफ्यूम, घड़ी, ज्वेलरी या कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं।

रोमांटिक सरप्राइज

प्यार जताने के लिए सिर्फ गिफ्ट ही काफी नहीं होता है। दरअसल, छोटे-छोटे सरप्राइज भी रिश्ते को खास बनाते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर को रोमांटिक सरप्राइज देने के लिए लव लेटर लिख सकते हैं या फिर कोई रोमांटिक नोट्स भी दे सकते हैं। यह आपके पार्टनर को बेहद स्पेशल फील कराएगा।

फैशन पर भी दें ध्यान

वैलेंटाइन वीक में कई लोग खास आउटिंग या डेट पर जाते हैं। ऐसे में अपने लुक पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। इसलिए आप पहले से ही अपने आउटफिट, फुटवियर और एक्सेसरीज की प्लानिंग कर लें। वैलेंटाइन वीक के लिए रेड और पिंक जैसे कलर्स इस मौके पर खास माने जाते हैं।

डेट और फूड प्लानिंग

वैलेंटाइन वीक में कई लोग डेट पर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी डेट पर जाने वाले हैं, तो अपने डिनर या लंच की प्लानिंग पहले से ही कर लें। इसके लिए आप अभी से ही रेस्टोरेंट बुक कर सकते हैं। इससे आपको बाद में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।