Valentine Day Week List 2026: जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े लंबे समय से कर रहे थे आखिरकार वो वक्त आने ही वाला है। 2026 में प्यार करने वालों के लिए प्यार भरा सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसमें लोग अपने दिलों की भावनाओं का इजहार एक-दूसरे से करते हैं। जो लोग पहले से रिलेशनशिप हैं वो भी रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कोई भी दिन आपसे मिस न हो जाए इसके लिए यहां हम रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक 2026 की लिस्ट और डेट

7 फरवरी (शनिवार) रोज डे

वैलेंटाइन वीक में सबसे पहला दिन आता है रोज डे का। इस दिन प्यार को बयां करने के लिए लफ्जों को साथ-साथ जरूरत होती है गुलाब की। फूल देकर लोग भावनाओं को अभिव्यक्ति करते हैं।

8 फरवरी (रविवार) प्रपोज डे

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन होता है प्रपोज डे। इस दिन लोग अपने-अपने अंदाज में अपने क्रश या साथी के सामने रिश्ते में आने, शादी करने, हमेशा साथ रहने जैसे प्रस्ताव रखते हैं।

9 फरवरी (सोमवार) चॉकलेट डे

प्रपोज डे पर जब प्रस्ताव कबूल हो जाता है तो जाहिर सी बात है कुछ मीठा तो बनाता है। ऐसे में अगला नंबर आता है चॉकलेट डे का। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट को प्रतीक माना जाता है।

10 फरवरी (मंगलवार) टेडी डे

अपने प्रिय को खुश करने के लिए वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन लोग एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं। साथ ही प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे को टेडी बियर उपहार स्वरूप देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं।

11 फरवरी (बुधवार) – प्रॉमिस डे

प्यार में कसमें-वादें न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। टेडी डे के बाद मनाया जाता है प्रॉमिस डे। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से प्यार, ईमानदारी और साथ निभाने का वादा करते हैं।

12 फरवरी (गुरुवार) हग डे

एक जादू की झप्पी राहत पहुंचाने और अपनापन जताने का सबसे अच्छा जरिया है। वैलेंटाइन वीक के छठवें दिन आता है हग डे। ये प्यार जाहिर करने का बेहतर तरीका होता है।

13 फरवरी (शुक्रवार) किस डे

प्यार जाहिर करने का एक तरीका स्पर्श भी है। आशिकों के लिए भी ये दिन बहुत खास होता है। इस दिन कपल्स रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

14 फरवरी (शनिवार) वैलेंटाइन डे

प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को वैलेंटाइन डे विश करता है। गिफ्ट देकर स्पेशल फील कराते हैं। डेट पर जाते हैं और अपने-अपने तरीके से प्यार जताते हैं।