Valentine Day gift idea : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 7 फरवरी को रोज डे के साथ हुआ यह सप्ताह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ पूरा होगा। इस दौरान लोग अपने-अपने लव्ड वन को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। कोई गिफ्ट देकर तो कोई सरप्राइज प्लान करके उनके चेहरे पर खुशी लाना चाहता है। ऐसे में पति-पत्नी हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हर किसी को तलाश होती है ऐसे यूनिक गिफ्ट्स की जो वो वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को दे सकें। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको उपहार के चुनाव में थोड़ी मदद मिल सकती है।

पर्सनलाइज्ड डायरी

अपने पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को आप वैलेंटाइन वीक में पर्सनलाइज्ड डायरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप उनके साथ गुजारे हर स्पेशल मूवमेंट के बारे में लिख सकते हैं। उससे जुड़ी फोटो लगा सकते हैं। यह तोहफा उन्हें बहुत स्पेशल फील करवाएगा।

स्पा बुकिंग

दिनभर की दौड़भाग से राहत पाने के लिए लोग स्पा करवाते हैं। ऐसे में आप वैलेंटाइन पर पार्टनर को स्पा बुकिंग करवाकर दे सकते हैं। इससे उन्हें यह अनुभव होगा कि आप उनकी सेहत के लिए फ्रिकमंद हैं।

ग्राफिक प्रिंट टीशर्ट्स का सेट

वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर को ग्राफिक प्रिंट टीशर्ट्स का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप अपनी और उसकी कोई प्यारी सी फोटो प्रिंट करवा सकते हैं। साथ में कोई प्यारा सा मैसेज भी लिखवा सकते हैं। अगर वह फॉर्मल लुक पसंद करते हैं तो उनके लिए शर्ट खरीदी जा सकती है।

स्मार्ट वॉच

आजकल ज्यादातर लोग अपनी फिटनेस पर फोकस करते हैं। ऐसे में आप वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड दे सकते हैं। यह न केवल उनके काम आएगा बल्कि इसे जब भी वो यूज करेंगे तो उन्हें आपका ख्याल आएगा।