Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होने जा रही है। Valentine Week हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें सबसे पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे (Promiss Day), हग डे (Hug Day) और किस डे (Kiss Day) आता है। Rose Day पर लोग गुलाब देकर लोग अपने दिलों की बात कहते हैं। इस बार आप सिर्फ गुलाब देकर नहीं बल्कि पार्टनर का दिल जीतने के लिए कुछ रोमांटिक सरप्राइज भी दे सकते हैं। यहां से आप कुछ आइडियाज ले सकते हैं।
लव लेटर के साथ दें गुलाब
यूं तो सोशल मीडिया के जमाने में कपल्स मोबाइल से मैसेज करके या कॉल करके एक-दूसरे को रोज डे विश करते हैं। इसके बजाय आप अपने हाथों से लिखा एक प्यारा-सा खत दे सकते हैं। साथ में एक गुलाब भी लेकर जाएं।
वीडियो बनाकर भेजें
अगर आप संगीत के शौकीन हैं, तो रोज डे पर अपने पार्टनर को वीडियो बनाकर भेजें जिसमें उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उनके लिए कविता लिखें और उन्हें सुनाएं।
सरप्राइज बॉक्स दें
रोज डे पर आप एक बॉक्स में अलग-अलग रंगों के गुलाब रखें। इसके साथ कुछ प्यारी चीजें भी रख सकते हैं। जैसे हेयर एक्सेसरीज, ब्रेसलेट। इस बॉक्स में चॉकलेट, छोटा सा लव नोट भी रख सकते हैं।
रोमांटिक फोटो
आप पार्टनर को गुलाब के साथ अपने साथ क्लिक किए हुए रोमांटिक फोटो का फ्रेम भी बनवाकर दे सकते हैं। यह एक अनोखा और रोमांटिक गिफ्ट होगा। गुलाब की पंखुड़ियों से भरी एक छोटी टोकरी में रखकर आप इसे दे सकते हैं।
