Diwali Decor Ideas: पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाना चाहते हैं, तो सजावट के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाए जा सकते हैं। ज्यादातर लोग बाजार से महंगी लाइटें, सजावटी चीजें और रंगों को खरीदकर घर की सजावट करता है। हालांकि इनके बिना भी घर को आकर्षक और सुंदर बनाया जा सकता है। कुछ देसी तरीकों को अपनाकर घर को सजाने में मदद मिल सकती है। पहले के समय में इन्हीं तरीकों से घर को सजाया जाता था।

अगर आप बजट में दिवाली की सजावट कर करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए तरीकों से मदद ले सकते हैं। फूल-पत्तियों से तोरण बनाने से लेकर कुमकुम-हल्दी से रंगोली बनाने तक आप प्राकृतिक चीजों से सजावट कर सकते हैं।

प्राकृतिक चीजों से बनाएं तोरण

दिवाली के शुभ अवसर पर मुख्य द्वार या दरवाजे पर तोरण लगाया जाता है। पारंपरिक तौर पर इसे अशोक और आम के पत्तों से तैयार किया जाता है। आप आम या अशोक के पत्तों के बीच गेंदे के फूलों को लगाकर सुंदर तोरण बना सकते हैं। फूलों और पत्तों से बने इस तोरण की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है।

कंदील या लालटेन दिवाली की सजावट का अहम हिस्सा हैं। घर की सजावट के लिए हाथ से बने कंदील या पेपर के गुब्बारे वाले लालटेन को घर पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा ताड़ के पत्तों, बांस या मिट्टी से बने कंदील सजावट का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

हर्बल पौधों से महकाएं घर

घर की हवा को शुद्ध करने और ताजगी के लिए तुलसी, पुदीना, रोजमेरी और लेमनग्रास जैसे पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी प्राकृतिक खुशबू घर के माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद कर सकती है। इसी तरह सजावट में गुलदाउदी, चमेली, ऑर्किड, गेंदा और गुलाब के पौधे से घर की सजावट की जा सकती है।

सूखे फूलों से बनाएं धूपबत्ती

दिवाली की पूजा में धूपबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप सूखे फूलों से घर पर बना सकते हैं। गुलाब या गेंदे की सूखी पंखुड़ियों से धूप के कोन या धूपबत्तियां बनाई जा सकती हैं। यह एक जीरो वेस्ट और क्रिएटिव तरीका है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है।

उरली डेकोर

पीतल, तांबे या कांसे के बर्तन में फूलों की पंखुड़ियों और तैरती हुई मोमबत्तियों को रखा जा सकता है। यह घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। इसे आप मुख्य द्वार यानी एंट्री गेट के पास रख सकते हैं। यह खुशबू और गर्माहट बिखेरने में मदद कर सकते हैं। घर की सजावट में यह फेस्टिव लुक क्रिएट कर सकता है। मौसमी पारिजात, गुड़हल और सदाबहार जैसे फूलों में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर सजावट कर सकते हैं।

प्राकृतिक चीजों से बनाएं रंगोली

पहले के समय में रंगोली को घर पर मौजूद चीजों से बनाया जाता है। इसके लिए कुमकुम, हल्दी, चावल का आटा और फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता थी। इसके अलावा बीजों और दालों से भी रंगोली बनाई जाती थी। इन बीजों को बाद में गमलों में लगाकर पौधे या फूल उगाए जा सकते हैं। आप भी इन चीजों से इस बार घर की सजावट कर सकते हैं।

प्राकृतिक दीये

पूजा-अर्चना के लिए आटे से बने दीयों का सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है। घर को सजाने के लिए आप नारियल के खोल से भी दीये बना सकते हैं। इनके अंदर छोटी मोमबत्तियों को रखकर सजावट कर सकते हैं। नारियल के खोल को रंगकर उसके ऊपर मिरर और फूलों की पंखुड़ियां लगाई जा सकती हैं।