मटन खाने वालों की कमी नहीं है। ईद, वीकेंड पार्टी और अन्य खास मौके पर मटन का सेवन लोग खूब करते हैं। अगर मटन को खास तरह से बनाया जाए तो इसकी खुशबू भूख और भी बढ़ा देती है। लेकिन अगर इसे सही से नहीं धोया जाए तो खुशबू, बदबू में बदल जाती है। मटन खाने में स्वादिष्ट भले होता है लेकिन इसे धुलना काफी मुश्किल होता है।

मीट में अजीब सी बदबू आती है। अगर इसे सही से साफ नहीं किया गया तो बनाते समय भी इसकी बदबू रह जाती है और खाने का पूरा स्वाद बिगाड़ जाता है। ऐसे में नींबू की मदद से इसकी महक को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू से साफ करने का तरीका क्या है:

क्यों कारगर है नींबू
नींबू में साइट्रिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जब नींबू के रस को मटन पर डालते हैं तो साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को कम करने और बदबू को दूर करने में मदद करता है। इसकी मदद से मटन से आ रही बदबू काफी हद तक दूर हो सकती है।

साफ करने का तरीका
1- सबसे पहले आप एक बड़े पतीले में डंडा पानी डालकर उसमें मटन को डालकर धो लें। इसके बाद साफी पानी से एक बार फिर धो लें।

2- पतीले में 2 चम्मच नींबू का रस और नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए उसमें मटन डालकर छोड़ दें। फिर हल्का पानी डालकर धो लें।

3- साफ करने के बाद लहसुन और अदरक के पेस्ट से मटन को मैरीनेट करके कुछ देर के लिए रख दें। साथ में हल्दी और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बदबू काफी हद तक दूर हो सकती है। इसके साथ ही मटन को जल्दी पकने में भी आसानी होगी।

4- इससे भी कर सकते हैं साफ
नींबू के अलावा मटन की बदबू को दूर करने के लिए सफेद सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में मटन डालकर उसमें ऊपर से 1-2 चम्मच सफेद सिरका डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे काफी हद तक बदबू दूर हो सकती है।

ध्यान रखने वाली बात
मटन को गर्मी पानी से ज्यादा नहीं धोना चाहिए। इससे मटन का टेक्सचर खराब हो सकता है और यह अधिक मुलायम हो सकता है। इसे धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल सही माना जाता है।

Also Read
पीले पड़ गए जूतों को इन 3 आसान तरीकों से करें क्लीन, पानी से धोने की नहीं पड़ेगी जरूरत