घर का डाइनिंग एरिया वह जगह है जहां पूरा परिवार खाना खाने के लिए इकट्ठा होता है। आज के मॉडर्न घरों में लोग अपने डाइनिंग एरिया को बेहद ही खास तरीके से सजाते हैं। अधिकतर घरों में डाइनिंग टेबल हॉल में ही होता है। ऐसे में अगर डाइनिंग एरिया को थोड़ी समझदारी के साथ सजाएं, तो यह पूरे हॉल का लुक बदल सकता है।
आप अपने डाइनिंग एरिया को आकर्षक और मॉडर्न लुक देने के लिए कुछ तरह की खूबसूरत हैंगिंग लाइट्स लगवा सकते हैं। ये दिखने में अच्छी होने के साथ ही पूरे कमरे के माहौल को भी बदलने में मदद करती हैं। ऐसे में आप ये 5 तरह की आकर्षक हैंगिंग लाइट्स अपने डाइनिंग टेबल के ऊपर लगवा सकते हैं।
1- मिनी पेंडेंट लाइट्स
अपने डाइनिंग एरिया को मॉडर्न लुक देने के लिए आप तीन या पांच छोटे पेंडेंट लाइट्स लगवा सकते हैं। ये एक लाइन में लगी होती हैं, जो दिखने में काफी सुंदर लगती हैं। ये लाइट्स डाइनिंग एरिया को आकर्षक बनाने के साथ ही उसे एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक भी देती है। इसके साथ ही आप इसे अलग-अलग ऊंचाई भी पर भी लगवा सकते हैं। शाम के समय इसकी रोशनी पूरे रूम में बेहतरीन माहौल बनाती है।
2- बुने हुए बांस और रतन हैंगिंग लाइट्स
अपने डाइनिंग एरिया को एक प्राकृतिक, बोहो और आकर्षक लुक देने के लिए बुने हुए बांस और रतन हैंगिंग लाइट्स लगवा सकते हैं। शाम के समय इन्हें जलाने पर, जब इसकी रोशनी दीवारों और छत पर पड़ती है तो खूबसूरत पैटर्न बनते हैं, जिससे पूरे कमरे की सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है।
3- वर्क-होल्डिंग डिवाइस हैंगिंग लाइट्स
वर्क-होल्डिंग डिवाइस से प्रेरित हैंगिंग लाइट्स जहां भी होती हैं, वहां का पूरा लुक बदल देती हैं। आप इसे अपने डाइनिंग एरिया के ऊपर लगवा सकते हैं, जिससे हॉल दिखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगेगा। इसका यूनिक डिजाइन पूरे घर को मॉडर्न टच देता है। आप काले, मैट ब्लैक, ब्रॉन्ज या मेटलिक फिनिश वाली लाइट लगवा सकते हैं।
4- मिनिमलिस्ट LED बार
अगर आपको थोड़ा आधुनिक और एलिगेंट इंटीरियर पसंद है, तो डाइनिंग एरिया के लिए मिनिमलिस्ट एलईडी बार लाइट लगवा सकते हैं। यह एक लंबी और पतली बार के रूप में होती है, जो डाइनिंग टेबल के ठीक ऊपर लगाई जाती है। इसकी रोशनी जब फैलती है, तो बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। काले, सफेद, गोल्डन या मेटल फिनिश की लाइट लगवा सकते हैं।
5- सिंगल पेंडेंट हैंगिंग लाइट
अगर आपको बहुत ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए तो अपने डाइनिंग एरिया में सिंगल पेंडेंट हैंगिंग लाइट लगवा सकते हैं। इसमें एक ही लाइट छत के नीचे की ओर लटकी होती है, जो दिखने में आकर्षक होता है। इससे आपके पूरे हॉल का लुक बदल सकता है। मार्केट में ग्लास, मेटल, फैब्रिक और अन्य कई तरह की सिंगल पैंडेंट हैंगिंग लाइट उपलब्ध हैं, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
Also Read
अपनी बालकनी को दें लग्जरी लुक, लगवाएं ये 7 शानदार डिजाइन वाली रेलिंग
