बेडरूम का लुक बदलने के लिए बेड डिजाइन सबसे अहम भूमिका निभाता है। कई बार हम ऐसे बेड चुन लेते हैं, जो दिखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन कमरे की पूरी जगह घेर लेते हैं। छोटे बेडरूम में बड़े बेड रखने से जगह की कमी महसूस होने लगती है। यही वजह है कि छोटे बेडरूम के लिए बेड के डिजाइन को सोच-समझकर खरीदना चाहिए। कमरे को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देने के लिए बेड चुनते समय कमरे के साइज, बजट और डिजाइन का भी ध्यान रखना चाहिए।

छोटे बेडरूम को क्लासी और लग्जरी लुक देने के लिए कुछ हटके बेड डिजाइन चुन सकते हैं। अगर आप बेड को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां दिए गए कुछ डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। इन्हें आप कम जगह पर आसानी से रख सकते हैं, जिससे रूम को भी आकर्षक लुक मिल सकता है।

फोल्डेबल बेड डिजाइन

छोटे बेडरूम में अक्सर जगह कम पड़ जाती है। टेबल, कुर्सी, अलमारी के साथ-साथ बेड पूरा स्पेस घेर लेता है। ऐसे में आप फोल्डेबल बेड इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे काम न पड़ने या कई दिनों तक बाहर जाने पर इसे फोल्ड करके रखा जा सके। यह कम वजन के होते हैं। अगर आप किराये पर रहते हैं, तो इस तरह के बेड को शिफ्ट करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इसे आप खिड़की या खाली दीवार के सहारे रख सकते हैं। यह बेड कमरे को आकर्षक और खूबसूरत दिखा सकता है।

स्टोरेज बेड डिजाइन

अक्सर छोटे कमरों में छोटा-मोटा सामान इधर-उधर फैला रहता है। कमरे को व्यवस्थित रखने और सामान को सुरक्षित तरीके से रखने के लिए छोटे कमरे या बेडरूम के लिए स्टोरेज बेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टोरेज बेड वो होते हैं, जिनमें नीचे शेल्फ बने होते हैं। इसके अंदर आप अपना सामान जैसे रजाई, कंबल या एक्स्ट्रा चीजों को आसानी से रख सकते हैं। इससे कमरा सुंदर और आकर्षक नजर आता है। इस तरह का बेड छोटे बेडरूम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप चाहें तो स्टोरेज बेड को अपने कमरे के साइज के अनुसार डिजाइन भी करवा सकते हैं।

कॉर्नर बेड डिजाइन

कई बार ऐसा होता है कि कमरे में ज्यादा जगह नहीं बचती है और बीच में बेड रखने पर बाकी चीजों को रखने में भी परेशानी होती है। ऐसे में आप कॉर्नर बेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेडरूम की जगह का सही इस्तेमाल करने और कमरे को आकर्षक लुक देने के लिए यह बेड अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप बच्चों के कमरे में भी लगा सकते हैं।

मॉडर्न बेड डिजाइन

कम जगह का बेहतरीन इस्तेमाल करने के लिए मॉडर्न बेड डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। इससे कमरा खुला और प्रीमियम लगता है। अगर आप बेड को खुद से डिजाइन करवाना चाहते हैं, तो इस तरह के बेड चुन सकते हैं। इसमें स्टोरेज के लिए जगह बनवाई जा सकती है, जिससे सामान रखने में आसानी हो। छोटे बेडरूम को आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह के बेड बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

सोफा बेड डिजाइन

आजकल मार्केट में तरह-तरह के बेड मिलने लगे हैं। जिन्हें हम अपनी पसंद, कमरे के साइज और बजट के अनुसार चुनते हैं। अगर आप सिंगल रूम में रहते हैं, तो आपके लिए सोफा बेड बेहतरीन विकल्प हो सकता है। रात के समय इसे बेड बनाया जा सकता है। दिन में जब सोना नहीं है, तो इसे सोफा बनाकर बैठ सकते हैं। इस तरह कमरे में जगह भी कम घिरती है और कम स्पेस में सोने के लिए बेहतरीन जगह बन जाती है। इस तरह का बेड सिंगल लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे कमरे के कोने में आसानी से रखा जा सकता है।