Trendy Saree Designs for Diwali: दिवाली के मौके पर हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करता है। खासतौर पर महिलाएं दिवाली लुक की खास तैयारी करती हैं और इसकी शॉपिंग पहले से ही करने लगती हैं। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और अगर आप अभी तक आउटफिट डिसाइड नहीं कर पाईं हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल हम आपको साड़ी के कुछ ऐसे डिजाइन्स बताने जा रहे हैं, जो त्योहार पर आपके लुक को खास बना सकते हैं।
खास मौकों और त्योहारों पर साड़ी पहनना आरामदायक और स्टाइलिश लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इस बार दिवाली पर आप लहंगा, इंडो वेस्टर्न आउटफिट या सूट की बजाय साड़ी को चुन सकती हैं। जिसके कुछ डिजाइन्स यहां बताए गए हैं।
शिफॉन साड़ी

दिवाली पर हल्की और फ्लोरल डिजाइन वाली साड़ी पहनना चाहती हैं, तो शिफॉन साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह दिखने में एलिगेंट लगती है और हल्की होने की वजह से आरामदायक भी होती है। इसके साथ लाइटवेट ज्वेलरी और माथे पर बिंदी लुक में चार चांद लगा सकती हैं। दिन भर अगर आपको काम करना है, तो इस तरह की हल्की साड़ी से पहन सकती हैं।
जॉर्जेट साड़ी

लाल या मैरून रंग की जॉर्जेट साड़ी दिवाली लुक को खास बना सकती है। इस साड़ी के साथ टेंपल, स्टोन या पर्ल वर्क ज्वेलरी बेहतरीन लग सकती है। आप चाहें तो मिनिमल ज्वेलरी के साथ भी इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस फैब्रिक की साड़ी बनावट में हल्की, पारदर्शी और आरामदायक होती है। आप प्लेन, प्रिंटेड या गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ी भी जॉर्जेट फैब्रिक में ले सकती हैं।
सिल्क साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर

सिल्क साड़ी को ज्यादातर महिलाएं शादी या त्योहार पर पहनना पसंद करती हैं। यह दिखने में आकर्षक और खूबसूरत लगती है। इसे पहनना भी काफी आसान होता है। सिल्क की प्लेन साड़ी और गोल्डन बॉर्डर लुक में चार चांद लगा सकता है। इसके साथ आप कंगन और स्टोन वर्क ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। साथ ही हील्स और बन हेयरस्टाइल लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। इस तरह की साड़ी को आप दिवाली पार्टी पर भी कैरी कर सकती हैं।
घुंघरू वाली साड़ी

आजकल सोशल मीडिया पर घुंघरू वाली साड़ी काफी ट्रेंड में है। दिवाली पर अपने लुक को आकर्षक और स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह का साड़ी को पेयर किया जा सकता है। पिंक, लाल या पेस्टल रंग की घुंघरू वाली साड़ी को दिवाली पूजा के लिए पहन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लगा सकता है। हाथों में साड़ी के मैचिंग की चूड़ियां और गोल्डन बॉर्डर के कंगन पेयर करें। नई बहुओं पर यह साड़ी आकर्षक लगेगी।
शिमरी साड़ी

दिवाली के मौके पर दोस्त या रिश्तेदारों के घर पार्टी करने जा रही हैं, तो शिमरी साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी पार्टी लुक में चार चांद लगा सकती है। त्योहार के मौके पर कई लोगों को अलग और यूनिक दिखने का शौक होता है, ऐसे में आप इस साड़ी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और बड़े ईयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं। यह साड़ी मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इस तरह की साड़ी को आपने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी पहनते हुए देखा होगा।
चंदेरी साड़ी

चंदेरी मध्य प्रदेश के चंदेरी कस्बे में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक साड़ी है। दिवाली के शुभ अवसर पर इस तरह का साड़ी क्लासी और रॉयल लुक दे सकती है। यह पहनने में भी हल्की होती है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यह सिल्क, चंदेरी कॉटन और सिल्क कॉटन के मिश्रण से तैयार की जाती है। इसमें मुख्य तौर पर सिक्का, मोर, फूल-पत्तियों और ज्योमेट्रिकल डिजाइन बुने जाते हैं। इसमें सोने चांदी की जरी का काम भी किया जाता है। यह साड़ी आपके दिवाली लुक को स्पेशल बनाने में मदद कर सकती है।
प्री ड्रेप साड़ी

अगर आपको साड़ी पहनने में ज्यादा समय लगता है या पहननी नहीं आती, तो इस तरह की प्री ड्रेप साड़ी से ले सकती हैं। इस साड़ी की प्लेट्स और पल्ला पहले से ही सिली हुई या सेट होती हैं। जिसकी वजह से इससे पहनना आसान हो जाता है। शादी-ब्याह और त्योहार के मौके पर इस तरह की साड़ी को वॉर्डरोब में शामिल किया जा सकता है। दिवाली के लुक को स्पेशल बनाने के लिए लाल, पीला, नीला, मैरून या पेस्टल रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और ओपन कर्ली हेयरस्टाइल लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
