Hariyali Teej Jewellery Designs: महिलाएं हरियाली तीज के लिए खास तैयारियां करती हैं। इसके लिए तरह-तरह के आउटफिट, चूड़ियां और ज्वेलरी पर खास ध्यान दिया जाता है। अगर आप इस बार तीज पर ट्रेडिशनल लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी। अगर आप तीज पर अपने लुक को क्लासी और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
तीज लुक खास बनाने के लिए यहां बताई गई कुछ ज्वेलरी डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। जिसे आप अपनी आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं।
फ्लोरल मोर डिजाइन ज्वेलरी
साड़ी के साथ फ्लोरल मोर डिजाइन ज्वेलरी को स्टाइल किया जा सकता है। यह दिखने में काफी आकर्षक लगती है और पहनने में भी ज्यादा हैवी नहीं होती। इसे आप पूजा के दौरान आराम से कैरी कर सकती हैं।

मोर डिजाइन ईयरकफ
ईयरकफ कान के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह ढक देता है। त्योहारों में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ईयरकफ काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे सकता है। अगर आप तीज पर कुछ अलग और हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन के ईयरकफ चुन सकती हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और लुक को भी आकर्षक बनाते हैं।

मोर डिजाइन चोकर
तीज पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। इसके साथ आप नेकलेस की जगह मोर डिजाइन वाले चोकर को स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी लुक को खास और सुंदर बनाने में मदद कर सकते हैं। चोकर डिजाइन ज्वेलरी को आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज, डी वीनेक ब्लाउज या स्क्वायर नेक ब्लाउज डिजाइन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मोर डिजाइन झुमके
अगर आप हरियाली तीज पर ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन वाले झुमके पहन सकती हैं। यह झुमके दिखने में बहुत आकर्षक लगते हैं और किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। झुमकों को आप साड़ी के अलावा सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

मोर डिजाइन बैंगल्स
साड़ी हो या सूट तीज पर ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं चूड़ियां जरूर कैरी करती हैं। ऐसे में सिंपल चूड़ियों की जगह आप मोर डिजाइन वाली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने में मदद कर सकते हैं।

मोर डिजाइन पेंडेंट
तीज पर ट्रेडिशनल लुक को हटके और यूनिक बनाना है, तो मोर डिजाइन वाले पेंडेंट को साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी लुक में चार चांद लगा सकती है। पतली चेन में मोर डिजाइन वाला पेंडेंट हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लग सकता है।

रिंग और हेयर एक्सेसरीज
अपने लुक को और खास बनाने के लिए मोर डिजाइन वाली रिंग, ब्रेसलेट और हेयर एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ सिर्फ झुमके कैरी कर रही हैं, तो इसके साथ रिंग और हेयरपिन को स्टाइल करें। इस तरह की ज्वेलरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं।

