Earring Designs for Traditional Look: किसी भी आउटफिट को खूबसूरत, स्टाइलिश और एलिगेंट बनाने के लिए ज्वेलरी का बहुत अहम रोल होता है। जिनमें इयररिंग्स ऐसी एक्सेसरी है, जो आपके लुक को मिनटों में बदल सकती है। चाहे आपने सिंपल सूट पहना हो, सिल्क साड़ी, अनारकली या फिर लहंगा, सही इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यही वजह है कि महिलाएं अपने आउटफिट के साथ इयररिंग्स को सोच-समझकर चुनती हैं।

जब बात ट्रेडिशनल या एथनिक लुक की आती है, तो सबसे पहले झुमकों का ख्याल आता है। झुमके लंबे समय से महिलाओं की पसंदीदा ज्वेलरी का हिस्सा रहे हैं। यह लगभग हर तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। हालांकि हर बार एक जैसा लुक कैरी करना जरूरी नहीं है। आजकल झुमकों के अलावा भी कई तरह के इयररिंग्स हैं, जो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश लगते हैं।

स्टड इयररिंग्स

ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ स्टड इयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं। यह सिंपल और एलिगेंट लुक क्रिएट करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस, कैजुअल आउटिंग में कुर्ती या सूट पहन रही हैं, तो इसे ट्राई किया जा सकता है।

चांदबाली

शादी, रिसेप्शन या कोई खास ट्रेडिशनल मौके पर चांदबाली को स्टाइल कर सकती हैं। ये अनारकली, भारी लहंगे और इंडो-वेस्टर्न गाउन के साथ खूबसूरत और रॉयल लुक दे सकती हैं। इसे आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

पर्ल इयररिंग्स

सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी, कॉटन साड़ी और सूट के साथ क्लासी और एलिगेंट लुक के लिए पर्ल इयररिंग्स को स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप कुर्ती या सलवार सूट ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और ट्रैवलिंग के लिए पहन रही हैं, तो पर्ल इयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

हूप इयररिंग्स

कुंदन, मोती या मीनाकारी वाले हूप्स फ्यूजन और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट पर अच्छे लग सकते हैं। इन्हें आप मौके के अनुसार अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देंगे।

ड्रॉप इयररिंग्स

ट्रेडिशनल लुक के साथ ड्रॉप इयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे आप सूट, साड़ी, अनारकली और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। मोती, कुंदन, स्टोन या मीनाकारी वर्क वाले ड्रॉप इयरिरंग्स त्योहारों पर भी अच्छा लुक देंगे।

अगर आप इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा बदलाव करना चाहती हैं, तो आप इन इयररिंग्स को भी ट्राई कर सकती हैं। अलग-अलग मौके, आउटफिट और हेयरस्टाइल के हिसाब से इनको चुन सकती हैं।