Karwa Chauth Outfit Ideas:करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद रात को व्रत तोड़ती हैं। इस मौके पर पूजा के साथ-साथ सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व होता है। मंगलसूत्र, चूड़ियां, बिंदी, आलता, सिंदूर, पायल और बिछिया जैसे श्रृंगार के सामान के साथ-साथ पारंपरिक आउटफिट पहन कर महिलाएं अपने लुक को खास बनाती हैं। ज्यादातर महिलाएं करवाचौथ पर साड़ी पहनती हैं। लेकिन अगर इस बार कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो यहां दी गई आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं।
इस साल करवाचौथ 29 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार) को है। इसके लिए महिलाएं पहले से ही अपनी आउटफिट की प्लानिंग करने लगती हैं। इस दौरान अपने लुक को खास बनाने और पति को इंप्रेस करने के लिए साड़ी की जगह कुछ और आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। दरअसल हम आपके लिए ऐसी ही कुछ आउटफिट लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
पिंक इंडो वेस्टर्न
साड़ी के अलावा करवाचौथ पर इंडो वेस्टर्न लुक भी ट्राई किया जा सकता है। इसके लिए आप पिंक कलर की इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में एथनिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। गोल्डन या कुंदन ज्वेलरी के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं। कानों में झुमके, हाथों में पतली चूड़ियां और पोटली बैग इसके साथ अच्छा लगेगा।

मैरून लहंगा
करवाचौथ पर अपने लुक को खास और आकर्षक बनाने के लिए मैरून रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ वीनेक ब्लाउज और कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा अच्छा लुक दे सकता है। मैरून लहंगे के साथ गोल्ड, पोल्की या कुंदन ज्वेलरी को कैरी किया जा सकता है। अगर आप कॉन्ट्रास्ट लुक चाहती हैं, तो पन्ने वाले हार या चोकर को स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक को आकर्षक और स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकता है। लहंगे के साथ पेस्टल या हरे रंग का कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा पहन सकती हैं।

शैम्पेन शरारा
त्योहार के मौके पर शैम्पेन शरारा पहनना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। करवाचौथ पर यह आउटफिट क्लासी और रॉयल लुक दे सकता है। दुपट्टे को एक कंधे पर खुला छोड़ सकती हैं या फिर दोनों कंधों के पीछे की ओर केप की तरह फैलाकर पहनें। ज्वेलरी के लिए पर्ल, पोलकी सेट या कुंदन के झुमके ट्राई कर सकती हैं। हेयरस्टाइल के लिए लो बन अच्छा लुक क्रिएट कर सकता है। करवाचौथ पर इस तरह के आउटफिट हटके और स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकते हैं।

लाल अनारकली
करवाचौथ पर साड़ी की जगह इस बार लाल रंग के अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। यह त्योहारों के लिए बेहतरीन आउटफिट है, जिसे कैरी करना भी आसान होता है। अगर आप साड़ी पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो इस सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। करवाचौथ पर लाल रंग का विशेष महत्व होता है, ऐसे में इस रंग का अनारकली सूट लुक को खास बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी और बन हेयरस्टाइल विद गजरा अच्छा लगेगा। आप चाहें तो हैवी नेकलेस की जगह हैवी ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

