Hair Mask for Fizzy Hair: फ्रिजी बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए होते हैं। यह तब होता है जब बालों में नमी की कमी हो जाती है। अगर इन बालों की सही देखभाल नहीं की जाए तो समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में बालों का रूखापन दूर करने के लिए कुछ घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों को पोषण और नमी दोनों पहुंचाने में मदद कर सकता है।
फ्रिजी बालों का कारण
बालों में नमी की कमी के कारण ये बार-बार रूखे और बेजान होने लगते हैं। कई बार ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल रूखे हो सकते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट जैसे कलर, डाई या रिबॉडिंग, गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और प्रदूषण जैसे कारणों की वजह से भी बाल फ्रिजी हो सकते हैं।
दही और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
दही- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में दही और शहद को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों में करीब 30 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों के रूखेपन की समस्या कम हो सकती है।
केला और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
केला- 1
शहद- 1 चम्मच
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
केला और शहद बालों की चमक वापस लाने में मदद कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में केले को अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स करें। इस हेयर मास्क को बालों में करीब आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर बालों को धो लें।
इन हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। शहद से बने ये हेयर मास्क बालों में नमी को लॉक करने में मदद कर सकते हैं। बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इन हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं, तो इन्हें गर्म पानी से धोने से बचना चाहिए।
- गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें। ऐसा करने से बाल बेजान हो सकते हैं।
- बालों को स्टाइल करने के लिए जरूरत से ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें।
- अगर आपने बाल धोए हैं, तो उन्हें सूखने के बाद ही कंघी से सुलझाएं। इससे बाल कम टूटते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
