त्योहार हो या शादी का सीजन महिलाएं अपने आउटफिट को काफी सोच-समझकर चुनती हैं। किस मौके पर किस तरह की आउटफिट अच्छी लगेगी, इसे लेकर काफी विचार करती हैं। सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि उसके साथ किस तरह की ज्वेलरी, मेकअप, फुटवियर और हेयर स्टाइल होगा, इसके बारे में भी वह पहले से ही सोचकर रखती हैं। हालांकि कई बार बाजार में या ऑनलाइन कुछ ऐसी चीजें पसंद आ जाती हैं, जिन्हें देखते ही खरीदने का मन कर जाता है। ऐसी चीजें या ज्वेलरी जिन्हें बाद में किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सके, ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है।
अगर आप ऐसी ही ज्वेलरी की तलाश में हैं, जिन्हें वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी कैरी किया जा सके। तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। दरअसल हम आपको कुछ ऐसी ही ज्वेलरी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर तरह की आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सके।
पर्ल नेकलेस
अपने ज्वेलरी कलेक्शन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहते हैं, जो हर आउटफिट पर क्लासी लगे। इसके लिए पर्ल नेकलेस को ले सकती हैं। यह साड़ी, गाउन और शॉर्ट ड्रेस पर काफी सुंदर लुक देते हैं। पर्ल नेकलेस दिखने में क्लासी, एलिगेंट और आकर्षक लगते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं के बीच इस डिजाइन की ज्वेलरी को खूब पसंद किया जाता है।

ट्रेंडी ईयरकफ्स
आजकल झुमका, स्टोन ईयरिंग्स और स्टडेड ईयरिंग्स के अलावा ईयरकफ्स को काफी पसंद किया जा रहा है। जो वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइलिश और आकर्षक दिखाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा साड़ी या सूट के साथ भी झुमका स्टाइल ईयरकफ्स को पेयर किया जा सकता है। यह त्योहारों या खास मौके पर आपके लुक को हटके और ट्रेंडी बनाने में मदद कर सकते हैं।

लॉन्ग चेन नेकलेस
अगर आप ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ फंकी और स्टाइलिश ज्वेलरी रखना चाहती हैं, तो लॉन्ग चेन नेकलेस को रख सकती हैं। यह दिखने में क्लासी, एलिगेंट और स्टाइलिश लगती हैं। इन्हें साड़ी या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। अगर आपको हैवी ज्वेलरी नहीं पसंद है, तो चेन डिजाइन वाले इन नेकलेस से आइडिया लिया जा सकता है।

गोल्ड पेंडेंट नेकलेस
साड़ी, सूट, लहंगा या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ इस तरह के गोल्ड पेंडेंट नेकलेस काफी ट्रेंडी लुक क्रिएट करते हैं। त्योहार ही नहीं बल्कि शादी-पार्टी में भी इन्हें आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। खासतौर पर ऑफिस, पार्टी, दिवाली, सगाई जैसे फंक्शन के लिए इस तरह के सिंपल और स्टाइलिश नेकलेस को अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

यूनिक रिंग्स
चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न, हर किसी के साथ रिंग्स हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। सिंपल से लेकर डिजाइन रिंग उंगलियों को आकर्षक और लुक को स्टाइलिश दिखाने में मदद कर सकती हैं। जिसे आप अपनी पसंद और डिजाइन के अनुसार चुन सकती हैं। अपने ज्वेलरी कलेक्शन में सिल्वर, गोल्डन और स्टोन वर्क रिंग को जरूर रखें। इन्हें आप मौके के अनुसार हाथों में पहन सकती हैं।

स्टाइलिश ब्रेसलेट
हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए घड़ी, चूड़ियां, नेल पेंट और रिंग्स के अलावा ब्रेसलेट भी कैरी किया जा सकता है। आजकल मार्केट में तरह-तरह के डिजाइन वाले ब्रेसलेट आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें आप एक हाथ में स्टाइल कर सकती हैं, जो गाउन, सूट, साड़ी या शॉर्ट ड्रेसेस के साथ भी काफी अच्छे लग सकते हैं। लेयर्ड ब्रेसलेट हाथों को भरा-भरा और स्टाइलिश दिखाने में मदद कर सकते हैं। शादी, पार्टी, रिसेप्शन या दिवाली पार्टी जैसे मौकों पर आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

