Hair Bangs For Women: इन दिनों हेयर बैंग्स ट्रेंड में हैं। इनके जरिए हेयरस्टाइल में किया गया छोटा सा बदलाव पूरे लुक को बद देता है। कर्टेन बैंग्स से लेकर साइड-स्वेप्ट और ब्लंट बैंग्स तक, लड़कियां अलग-अलग स्टाइल्स को ट्राई कर रही हैं। सोशल मीडिया, सेलिब्रिटीज और कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स के चलते ये इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। किसी भी बैंग्स स्टाइल को अपनाने से पहले यह जानना जरूरी है कि वह आपके फेस शेप, माथे की चौड़ाई और बालों की बनावट के सही लगेगा या नहीं। सही बैंग्स आपके फीचर्स को उभार सकते हैं, लेकिन ये गड़बड़ हो जाए तो पूरा लुक बेकार हो सकता है। बैंग्स चुनते समय फेस शेप, हेयर टेक्सचर और मेंटेनेंस को ध्यान में रखना जरूरी है।
कर्टेन बैंग्स
इन दिनों सबसे ज्यादा कर्टेन बैंग्स (Curtain Bangs) ट्रेंड में हैं। यह 70s-इंस्पायर्ड लुक है जो एक बार फिर से काफी पसंद किया जा रहा है। यह चेहरे को सॉफ्ट और फ्रेम्ड लुक देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आसानी से ग्रो-आउट हो जाते हैं, इसलिए मेंटेनेंस कम है। यह ओवल, राउंड, हार्ट शेप फेस पर अच्छा लगता है। साथ ही स्ट्रेट, वेवी और हल्के कर्ली बाल पर भी सुंदर लगता है।
साइड-स्वेप्ट बैंग्स
अगर आप चेहरे को स्लिम और लंबा दिखाना चाहते हैं तो साइड-स्वेप्ट बैंग्स (Side-Swept Bangs) ट्राई कर सकते हैं। यह क्लासिक और प्रोफेशनल लुक देता है। यह राउंड, स्क्वायर, हार्ट फेस पर अच्छा लगता है। अगर आप पहली बार बैंग्स ट्राई करने का सोच रही हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
ब्लंट बैंग्स
ब्लंट बैंग्स (Blunt Bangs) से आपको बोल्ड और फैशन-फॉरवर्ड लुक मिलेगा। यह ओवल, लंबे चेहरे पर अच्छा लगता है। इसे कराने पर आपको नियमित ट्रिमिंग की जरूरत पड़ती है।बहुत घुंघराले बालों पर संभालना मुश्किल हो सकता है।
विस्पी बैंग्स
विस्पी बैंग्स (Wispy Bangs) कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स की वजह से फेमस हुआ है। यह लगभग सभी फेस शेप्स पर अच्छा लगता है। पतले बालों वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
फेस शेप के हिसाब से इस तरह चुनें बैंग्स
- ओवल फेस: इनके ऊपर लगभग सभी तरह बैंग्स अच्छे लगते हैं। कर्टेन और ब्लंट बैंग्स ट्राई कर सकते हैं।
- राउंड फेस: साइड-स्वेप्ट या लंबे कर्टेन बैंग्स ज्यादा अच्छे लगेंगे। चेहरे को लंबा दिखाने में मदद मिलती है।
- स्क्वायर फेस: इस तरह के लोग सॉफ्ट और लेयर्ड बैंग्स ट्राई कर सकते हैं। चेहरे के तीखे एंगल्स को बैलेंस करते हैं।
- हार्ट फेस: आप कर्टेन और विस्पी बैंग्स करवा सकती हैं। यह आपके चौड़े माथे को वैलेंस दिखाने में मदद कर सकता है।
- लॉन्ग फेस: यह ब्लंट या फुल बैंग्स ट्राई कर सकते हैं। यह चेहरे की लंबाई को विजुअली कम दिखा सकते हैं।
किसी ट्रेंड को देखकर बैंग्स न चुनें। पहले अपने फेस शेप और हेयर टेक्सचर को समझें। यदि संभव हो तो सैलून में वर्चुअल या फेस-फ्रेमिंग कंसल्टेशन लें।
