Mahashivratri Shiv bhajan lyrics: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा और आराधना होती है। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि की शुरुआत में इसी दिन आधी रात में भगवान शिव का निराकार से साकार रूप में (ब्रह्म से रुद्र के रूप में) अवतरण हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे शुभ और भक्तिमय दिन पर आप भगवान शिव के कुछ ऐसे भजन सुन सकते हैं जो आपके दिन को भक्ति की उमंग से भर देंगे। इतना ही नहीं यहां हम आपके लिए महाशिवरात्रि स्पेशल भगवान शिव के टॉप 7 लोकप्रिय भजन लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी फोटो के साथ शेयर कर सकते हैं।

भजन-1

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में,
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
देखो भोले बाबा की अजब है बात,
चले हैं संग ले कर के भूतों की बारात,
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
है भेस निराला, जय हो
पीये भंग का प्याला, जय हो
सर जटा चढ़ाये, जय हो
तन भसम लगाए, जय हो
ओढ़े मृगशाला, जय हो
गले नाग की माला, जय हो
है शीश पे गंगा, जय हो
मस्तक पे चंदा, जय हो
तेरे डमरू साजे, जय हो
त्रिशूल विराजे, जय हो
भूतों की लेके टोली, चले हैं ससुराल,
शिव भोले जी दिगंबर, हो बैल पे सवार,
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।

भजन- 2

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
हर-हर भोले नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
हर-हर भोले नमः शिवाय….
रामेश्वराय, शिव, रामेश्वराय,
हर-हर भोले नमः शिवाय,
रामेश्वराय, शिव, रामेश्वराय,
हर-हर भोले नमः शिवाय….

भजन-3

गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी
अजब अनोखा करके श्रृंगार,
होकर नंदी पर वो सवार,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
देवगण बाराती,
ब्रम्हा विष्णु भी है साथ आए,
देवियाँ भी मिलकर,
शोभा बारात की सब बढ़ाए,
ऋषि मुनियों संग नारद,
महिमा गाते है, भोलेनाथ की,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
शुक्र और शनिचर,
अपनी लीला अलग ही दिखाए,
भुत प्रेत और चुड़ेले,
देखो हुडदंग कैसा मचाए,
कोई नाचे कोई कूदे,
कोई दिखलाता है, लम्बे दांत जी,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।

भजन-4

भोले तेरी कृपा से युग आते युग जाते है,
युगो युगों से ब्रम्हा विष्णु हे शिव तेरे गुण गाते है,
भोले तेरी कृपा से युग आते…..
शिव नाम प्यारा मेरा शिव नाम प्यारा,
सबसे है न्यारा मेरा मेरा शिव नाम प्यारा।

भजन-5

शिव है शक्ति, शिव है भक्ति
शिव ही मुक्तिधाम
शिव है ब्रह्मा, शिव है विष्णु
शिव ही है मेरे राम
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम
जिस दिन ज़ुबां पे मेरी…
जिस दिन ज़ुबां पे मेरी आए ना शिव का नाम

भजन-6

शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा ।
काली घटा के अंदर जिम दामिनी उजारा ॥
गल मुंडमाल राजे शशि भाल में बिराजे ।
डमरू निनाद बाजे कर में त्रिशूल भारा ॥
दृग तीन तेज राशी कटिबंध नागफासी ।
गिरिजा है संग दासी सब विश्व के अधारा ॥

भजन-7

शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना।।
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया,
अंत बेअंत तेरी माया।