रूस में लॉन्च हुई यह मैसेजिंग सर्विस, भेज सकते हैं महिलाओं के ब्रेस्ट पर लिखे मैसेज
इस सर्विस के जरिए आप ऑनलाइन मेल या फीमेल मॉडल सेलेक्ट कर सकते हैं। सर्विस की कीमत करीब 30 डॉलर हैं।

जब किसी मैसेंजर ऐप की बात होती है, पहला ख्याल फेसबुक मैसेंजर या वॉट्सऐप का आता है। हालांकि, रूस में एक नए किस्म का मैसेजिंग ऐप डेवलप किया गया है। इसका नाम टिटीग्राम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैसेजिंग सर्विस को रूसी आंत्रप्रेन्योर्स ने लॉन्च किया है। इसमें कस्टमर को सहूलियत मिलती है कि वे महिलाओं के ब्रेस्ट पर लिखे संदेश दूसरों को भेज सकें। वे इसके जरिए गेट वेल सून, हैपी बर्थडे, फ्रॉम रशिया विद लव जैसे आम मैसेज भेज सकते हैं।
इस सर्विस के जरिए आप ऑनलाइन मेल या फीमेल मॉडल सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद, आप अपना लिखा संदेश भेज दें। एक घंटे के अंदर आपको उस संदेश का फोटोकार्ड मिल जाएगा, जिसे आप अपने दोस्त को फॉरवर्ड सकते हैं। इस सर्विस की कीमत करीब 30 डॉलर हैं। जहां तक इस सर्विस में काम करने वाली मॉडल्स का सवाल है, वे एक फोटो के लिए 2 से 6 डॉलर पाती हैं। इस सर्विस में महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इस्तेमाल 63 प्रतिशत रूस के बाहर से आ रहा है। लोग हिब्रू, इंग्लिश और जापानी भाषा में यह संदेश लिखवा रहे हैं। इस सर्विस के फांउडर का नाम है ब्लादिमीर ग्रिटसेंको। उनका कहना है कि रूस में किसी प्रोजेक्ट के सफल होने का सबसे बड़ा पैमाना यही है कि उसका आइडिया मजेदार होना चाहिए। ब्लादिमीर का कहना है कि उनकी इस सर्विस से जुड़ने के लिए बहुत सारी महिलाएं उनसे संपर्क कर रही हैं।