कई बार घर में अलमारी छोटी होने के कारण रोजमर्रा के जरूरी कपड़े, सामान और अन्य चीजें सही तरीके से व्यवस्थित नहीं हो पातीं। जगह की कमी के चलते कपड़े एक-दूसरे पर ढेर हो जाते हैं, जिससे न सिर्फ अलमारी जल्दी गंदी और अव्यवस्थित दिखती है, बल्कि जरूरत के समय सही चीज ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि कुछ कपड़े या सामान बाहर ही रखने पड़ते हैं, जिससे घर में बिखराव और असुविधा बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप छोटी अलमारी में ज्यादा स्पेस पा सकते हैं।

1- कपड़ों को इस तरह मोड़ें
कई बार हम कपड़ों को फोल्ड करने के बजाए एक के ऊपर एक ढेर लगा देते हैं, जिससे अलमारी में जगह जल्दी भर जाती है और नीचे वाले कपड़े दब जाते हैं। इसके बजाय कपड़ों को सही तरीके से फोल्ड करके रखें। कपड़ों को मोड़कर खड़ा रखें जैसे फाइल की तरह एक लाइन में खड़े रहें, इससे कपड़ा साफ दिखाई देता है और जगह भी बचती है।

2- वैक्यूम बैग आ सकता है काम
छोटी अलमारी में ज्यादा स्पेस पाने का सबसे बढ़ियां तरीका है कि कपड़ों को वैक्यूम बैग में रखें। जो कपड़े कम उपयोग में आते हैं, उन्हें वैक्यूम बैग में रख दें। जब बैग से हवा बाहर निकाल दी जाती है, तो काफी जगह बचती है। इससे सामान बहुत कम जगह में आसानी से सेट हो सकता है।

3- डिवाइडर और बॉक्स
अलमारी को व्यवस्थित और ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए शेल्फ के अंदर छोटे-छोटे डिवाइडर और स्टोरेज बॉक्स का उपयोग करें। इनमें अंडरगारमेंट, मोजे, बेल्ट, स्कार्फ या अन्य छोटे एक्सेसरीज को अलग-अलग बॉक्स में रखने से न केवल चीजें आसानी से मिल जाती हैं, बल्कि अलमारी में काफी जगह भी बचती है।

4- डोर स्पेस का इस्तेमाल
दरवाजे के पीछे वाली जगह एक बहुत उपयोगी स्टोरेज एरिया हो सकता है। इस खाली जगह का इस्तेमाल आप हुक, पाउच या पॉकेट ऑर्गेनाइजर लगा सकते हैं। इसमें आप बेल्ट, टाई, स्कार्फ, छोटे बैग या अन्य हल्के एक्सेसरीज आसानी से रख सकते हैं। इससे अलमारी के अंदर काफी जगह बचती है।

5- मल्टीलेयर हैंगर का करे इस्तेमाल
अगर अलमारी छोटी है तो ज्यादा स्पेस के लिए मल्टीलेयर हैंगर का उपयोग किया जा सकता है। सामान्य हैंगर की बजाए ऐसे हैंगर लें जिनमें एक साथ 3-5 कपड़े लटकाए जा सकें। इससे एक ही रॉड पर कई कपड़े व्यवस्थित तरीके से टांगे जा सकते हैं और हैंगिंग स्पेस का बेहतर उपयोग होता है।

Also Read
बच्चों की बिखरी अलमारी को कैसे करें सेट, कपड़े रखने के आसान तरीका