ऑफिस, कॉलेज या कैजुअली महिलाएं कुर्ती को स्टाइल करना पसंद करती हैं। यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती है। यही वजह है कि इसे प्लाजो या सलवार की जगह जींस के साथ स्टाइल करना ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि कई बार हम कुर्ती के साथ एक ही तरह की जींस को स्टाइल कर लेते हैं, जिसकी वजह से कई बार हमारा लुक बोरिंग लगने लगता है। इसलिए जरूरी है कि कुर्ती को सही जींस के साथ स्टाइल किया जाए। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में ज्यादातर महिलाएं कुर्ती को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना पसंद करती हैं। अगर आप भी कुर्ती के साथ जींस को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो यह आर्टिकल मददगार साबित हो सकता है।
अगर आप भी रोजाना ऑफिस, कॉलेज या किसी मौके पर कुर्ती को स्टाइल कर रही हैं, तो यहां बताए गए जींस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को आकर्षक, स्टाइलिश और एलिगेंट बना सकती है।
स्ट्रेट फिट कुर्ती
अगर आप कॉलेज या ऑफिस के लिए स्ट्रेट फिट कुर्ती पहनती हैं, तो इसके साथ स्किनी जींस को पेयर न करें। इसकी बजाय आप वाइड लेग जींस को स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके लुक को आकर्षक और स्टाइलिश दिखाने में मदद कर सकता है।

पेप्लम कुर्ती
कई बार हम पेप्लम कुर्ती को वाइड लेग जींस के साथ पेयर कर लेते हैं। इससे लुक बोरिंग लग सकता है। अपने लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए पेप्लम कुर्ती के साथ बूटकट जींस को पेयर किया जा सकता है। इसके साथ जूते और कानों में झुमके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे।

काफ्तान कुर्ती
अगर आप काफ्तान कुर्ती को बूट कट जींस के साथ पेयर कर रही हैं, तो दिखने में ज्यादा अच्छा नहीं लगता है। इसके साथ आप स्ट्रेट फिट जींस को ट्राई कर सकती हैं। जींस के साथ इस तरह की कुर्ती को स्टाइल करना ट्रेंडी और आरामदायक लुक देता है।

अनारकली कुर्ती
किसी खास मौके या कैजुअल आउटिंग के लिए अनारकली कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके साथ स्किनी जींस को पेयर किया जा सकता है। इसके साथ वाइड लेग जींस को पहनने से बचें। इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट करने के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

शॉर्ट कुर्ती
आजकल शॉर्ट कुर्ती काफी ट्रेंड में है। जिसे ऑफिस, कॉलेज, ट्रेवलिंग या मार्केट जाने के लिए कैरी किया जाता है। इसके साथ स्किनी जींस को पेयर करने की जगह बूटकट जींस को पेयर किया जा सकता है। यह आपके लुक को एलिगेंट और खूबसूरत दिखा सकता है।

