Cleaning Tips: घर की साफ-सफाई तो हम रोजाना करते हैं, लेकिन कुछ चीजें है जिन्हें कभी-कभार साफ किया जाता है। दरवाजे और खिड़की भी इनमें शामिल हैं। इन्हें खास मौके, शादी या त्योहारों के समय अच्छी तरह साफ किया जाता है। हालांकि लकड़ी के खिड़की दरवाजों को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन्हें पानी से साफ नहीं किया जा सकता है इसीलिए साफ कपड़े से पोंछ दिया जाता है। लेकिन इसके बावजूद दरवाजे और खिड़की की चमक उस तरह नजर नहीं आती।
लंबे समय तक धूल, मिट्टी, धूप, नमी और पॉलिश की परत उतरने के कारण लकड़ी के खिड़की-दरवाजों की चमक खोने लगती है। जब ये नए होते हैं, तो इनकी चमक अलग ही नजर आती है। ऐसे में सिर्फ गीले कपड़े से सफाई या धूल-मिट्टी साफ करना काफी नहीं है। अगर आप दिवाली पर घर को चमकाना चाहते हैं, तो लकड़ी के खिड़की और दरवाजों की सफाई करने के साथ-साथ इनकी चमक लाने के लिए आसान घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं।
यहां बताए गए तरीके की मदद से घर के खिड़की-दरवाजे की चमक को वापस लाने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे साफ कर सकते हैं।
सबसे पहले धूल-मिट्टी साफ करें
सबसे पहले घर के सभी खिड़की और दरवाजे पर जमी धूल-मिट्टी को साफ करना होगा। इसके लिए ब्रश या डस्टर की मदद ले सकते हैं। इससे दरवाजे और खिड़की पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ किया जा सकता है। इससे धूल खिड़की-दरवाजे के कोनों पर नहीं जमेगी और सफाई के बाद ये अच्छे दिख सकते हैं।
सफाई के लिए बनाएं घोल
अब एक बाल्टी में लिक्विड डिशवॉश और सफेद सिरका को अच्छी तरह मिक्स कर लें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें एक साफ कपड़ा या तोलिए भिगोकर निचोड़ लें। इस कपड़े से दरवाजे के चारों ओर, ऊपर, नीचे और कोनों तक की सफाई करें। इसे साफ करने के लिए बार-बार पानी में कपड़े को निचोड़ लें और फिर लकड़ी को साफ करें। इसी तरह खिड़की की भी अच्छी तरह सफाई करें। ध्यान रखें दरवाजे और खिड़की के आगे और पीछे दोनों तरफ अच्छी तरह सफाई कर लें। अब किनारों को साफ करने के लिए किसी ब्रश या पतली लंबी चीज में कपड़ा लगाएं और इसे किनारों पर फेर दें। इससे जमी हुई धूल और गंदगी कपड़े पर आ जाएगी।
लकड़ी के दरवाजे-खिड़की को चमकाने का तरीका
लकड़ी के दरवाजे और खिड़की को सिरका और लिक्विड साबुन से साफ करने के बाद इसे चमकाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसके लिए एक बाउल में बराबर मात्रा में ऑलिव ऑयल, सिरका और 10 बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें। अब इस मिश्रण में साफ सूती कपड़े को डुबोएं और इसे लकड़ी के दरवाजे की सतह पर अच्छी तरह लगाएं। इससे लकड़ी की चमक वापस आ सकती है। इसी तरह लकड़ी की खिड़कियों को चमकदार और सुंदर बनाने के लिए यह तरीका अपनाएं।
